प्रयाग संगीत समिति में 56वें अखिल भारतीय संगीत समारोह का तीसरा दिन

ALLAHABAD: प्रयाग संगीत समिति में चले 56वें अखिल भारतीय संगीत समारोह का तीसरा दिन काशी के नाम रहा। मेहता आडिटोरियम में पद्म भूषण से सम्मानित पं। राजन व साजन मिश्रा ने सबसे पहले समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक मेजर रणजीत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। फिर शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति की। मिश्रा बंधुओं ने राग झिंझोटी पर हे देव महादेव काशी पति त्रिपुरारि से समां बांधा।

बीएचयू के संगीत विभाग की हेड डॉ। विधि नागर के निर्देशन में कथक नृत्यांगना पूर्णिमा पांडेय ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति की। फिर समूह में स्पेन व स्थानीय कलाकार ने आकर्षक भावभंगिमा में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।

समिति के सचिव अरूण कुमार ने कलाकारों को समिति का स्मृति चिन्ह नटराज की मूर्ति भेंट की। संचालन डॉ। मधूरानी शुक्ला व सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।