- निकाली गई प्रभात फेरी, देवी मंदिरों में हुआ मां का आकर्षक श्रृंगार

- मां के दर्शन को मंदिरों में लगी रही भक्तों की कतार

<- निकाली गई प्रभात फेरी, देवी मंदिरों में हुआ मां का आकर्षक श्रृंगार

- मां के दर्शन को मंदिरों में लगी रही भक्तों की कतार

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सोमवार को चैत्र नवरात्र के साथ ही नव संवत्सर का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने देवी मंदिरों में मां के दर्शन पूजन के साथ हिंदु नव वर्ष की बधाई एक दूसरे को दी।

हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में विविध आयोजन हुए। इसी क्रम में गायत्री पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान स्कूल मैनेजर जीडी जोशी ने नव संवत्सर के बारे में बच्चों को बताया कि इसी दिन ब्रम्हा ने सृष्टि की रचना की थी। विक्रमादित्य ने आज ही के दिन शकों से भारत को मुक्त कराया था, जिसके चलते विक्रमी संवत की शुरुआत हुई।

हुआ मानव कल्याणार्थ यज्ञ

नव संवत्सर ख्07क् व विक्रमी क्फ्9वां आर्य समाज स्थापना दिवस आर्य समाज कृष्ण नगर-प्रयाग की ओर से धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सबसे पहले शंकर प्रसाद द्वारा मानव कल्याणार्थ यज्ञ कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विद्वानों ने आर्य समाज की स्थापना पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र संतोष कुमार शास्त्री, गौरी शंकर श्रीवास्तव, गोपाल जी बरनवाल, महेश कुमार आर्य आदि ने अपनी बात रखी।

मां कल्याणी का भव्य श्रृंगार

मां कल्याणी देवी सिद्धपीठ में नवरात्र सुबह पांच बजे मंगला आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दोपहर दो बजे तक मां का दर्शन-पूजन हुआ और उसके बाद शाम छह बजे मां के शैलपुत्री स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। जिसमें वृष पर सवार माता ने चतुर्भुज रूप में आभूषणों के साथ भक्तों को दर्शन दिया। शाम पौने सात बजे महाआरती और आठ बजे से शतचंडी यज्ञ हुआ। भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। उधर देर रात तक भक्तों की लंबी लाइन मंदिर में दर्शन के लिए लगी रही। एक अप्रैल को मां के ब्रम्हचारिणी स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। दो से आठ अप्रैल तक कोलकाता के श्रीकांत शर्मा द्वारा संगीतमय श्री देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन शाम सात से क्क् बजे के बीच किया जाएगा।