भुवनेश्वर (आईएएनएस)।  बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ओडिशा की जनता ने एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ चुना है। राज्यपाल गणेशी लाल ने इडको प्रदर्शनी मैदान में हजारों लोगों और कई बड़े राजनेताओं की माैजूदगी में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने 11 कैबिनेट मंत्रियों और नौ राज्य मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 72 वर्षीय बीजद प्रमुख तटीय राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक बन गए हैं। नवीन पटनायक के पांचवी बार सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई दी है।  बीजू जनता दल ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में 112 सीट जीती हैं। बीजद 2000 से राज्य में सत्ता में हैं।

ज्योति बसु

नवीन पटनायक के पहले लगातार पांच बार चुने गए मुख्यमंत्रियों में आज भी ज्योति बसु का नाम लिया जाता है। मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु बेशक आज इस दुनिया में नहीं है। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की आधकारिक वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक विशेष भूमिका निभाने वाले ज्योति बसु 63 साल की उम्र में 1977 में बसु मुख्यमंत्री बने। इसके बाद लगातार यह पांच बार यहां सीएम चुने गए। ज्योति बसु ने नवंबर 2000 में बसु स्वेच्छा से सीएम पर से सेवानिवृत्त हुए थे। ज्योति बसु ने राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रियंका गांधी भी हो चुकी मिमी चक्रवर्ती की तरह ड्रेस को लेकर ट्रोल

पवन कुमार चामलिंग

इसके अलावा इस लिस्ट में एक दूसरा नाम सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का शामिल हैं। हाल ही में पवन चामलिंग का 25 साल का शासन खत्म हुआ है। दो दिन पहले यहां प्रेम सिंह तमांग ने सीएम के रूप में शपथ ली है।

National News inextlive from India News Desk