-नवरात्र के रंग में रंग गई पूरी द्रोण नगरी

-प्रथम नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा

DEHRADUN : द्रोण नगरी संडे से ही मां दुर्गा के रंग में रंगी नजर आई। नवरात्र के लिए मां की चुनरी और पूजन सामग्री, नारियल खरीदने के लिए पूजन सामग्री की दुकानों में भारी भीड़ रही। हनुमान चौक में सुबह से ही दुकानों में खूब चहल-पहल रही। इसके अलावा पल्टन बाजार, पटेल नगर स्थित दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ रही। सोमवार को नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना ी जाएगी।

मां की रंग-बिरंगी पोशाक

पूजन सामग्री की दुकानों में मां की रंग-बिरंगी व सुंदर पोशाकें मिल रही हैं। दुकानों में दो इंच से लेकर पांच फुट तक की एक से बढ़कर एक पोशाक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत दस रुपए से लेकर क्म्भ्0 रुपए तक है। लाल रंग के अलावा पीले और गुलाबी रंग में भी ये पोशाकें उपलब्ध हैं।

ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दौरान नौ दिन मां दुर्गा पृथ्वी पर रहती हैं। पूर्ण श्रद्धा के साथ यदि मां की साधारण विधि से भी पूजा की जाए तो मां को प्रसन्न किया जा सकता है। मां के स्वरूप के अनुसार पूजन सामग्री चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

डा। सुशांत राज, प्रसिद्ध आचार्य

माता की चुनरी तीन रुपए से लेकर 700 रुपए तक उपलब्ध है। सुबह से ही माता की चुनरी, नारियल, क्म् श्रृंगार की खरीदारी करने वालों की भीड़ है।

तरुण गोयल, श्ॅप ओनर

हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहा है। इस बार पूजन सामग्री में करीबन ख्0 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।

राजेश गुप्ता

माता के लिए विशेष भोग

मां शैलपुत्री- शुद्ध घी- आरोग्यता का लाभ मिलता है।

मां ब्रह्माचारिणी- शक्कर- दीर्घायु प्राप्त होती है।

मां चंद्रघंटा- दूध की खीर- दुखों से मुक्ति

मां कुष्मांडा- माल पूए- बुद्धि का विकास

मां स्कंदमाता- केले- निरोगी

मां कात्यानी- शहद- आकर्षण व सौंदर्य की प्राप्ति

मां महाकाली- गुड़- कष्टों से मुक्ति

मां महागौरी- नारियल- आत्मशक्ति व निर्णय लेने की क्षमता

मां सिद्धिदात्री- काले तिल का तेल- मृत्यु का भय नहीं रहता।