- दो साल पूर्व हुई थी फेसबुक पर दोस्ती

आगरा। थाना सिकंदरा स्थित शास्त्रीपुरम में मर्चेट नेवी के जवान ने फेसबुक की दोस्ती को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया। फेसबुक की दोस्ती इतनी आगे बढ़ी कि छह दिन की डेटिंग के बाद उनमें अफेयर शुरु हो गया। इसी के बाद दोनों ने अरैंज मैरिज कर ली। लेकिन शादी के बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया। लड़की उसे अपने साथ अलग रहने पर दबाव दे रही थी जबकि वह अपने माता-पिता के साथ रहना चाहता था।

फेसबुक से हुई थी दोस्ती

शास्त्रीपुरम निवासी लड़का मर्चेट नेवी में है। दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी लड़की से हो गई। लड़की एमबीए है और एक कॉल सेण्टर में काम करती है। 6 दिन की डेटिंग फिक्स हुई और इसके बाद दोनों में अफेयर शुरु हो गया। इसी के बाद मोबाइल पर बातों का दौर शुरु हो गया और दोनों ने शादी का करने का फैसला किया। अप्रैल में दोनों ने अरैंज मैरिज कर ली। लेकिन शादी के तुरंत बाद उनमें विवाद शुरु हो गया। लड़की ने अपनी जॉब छोड़ने से मना कर दिया और लड़के के ऊपर दिल्ली में साथ रहने का दबाव बनाया। लेकिन लड़के ने मना कर दिया। वह अपने माता पिता के साथ ही रहना चाहता था। दो दिन में ही वह दिल्ली चली गई।

पति ने लगाया मारपीट का आरोप

पति का आरोप है कि बुधवार को पत्‍‌नी अपने भाईयों के साथ घर पर आई और उसकी मां व उसके भाई पर हमला बोल दिया। मां के साथ मारपीट की। पति व उसके भाई को भी पीटा। भाई का सिर फट गया। पत्‍‌नी उससे उसी समय साथ चलने की बात करने लगी। हंगामें के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे थे। दुल्हन को मनाया जा रहा था।