RANCHI: पंडरा के मार्बल व्यवसायी राजू मंडल के अपहरण व हत्याकांड का मास्टर माइंड अभय ख्0क्ख् में माओवादी बन कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को भी धमकी दे चुका है। उसने विज्ञप्ति जारी कर धमकी दी थी। मामले में लातेहार पुलिस ने अभय उर्फ धनंजय मेहता उर्फ कृष्णमोहन झा उर्फ काली झा को गिरफ्तार भी किया था। उसके साथ चार अन्य क्रिमिनल्स भी पकड़े गए थे, जिनके पास से हथियार बरामद हुए थे। इतना ही नहीं, इसी अभय ने जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार से समर जी बन कर भी बातचीत की थी। मामले की सच्चाई जांचने में रांची पुलिस जुट गई है।

रांची में ही किडनैपिंग प्लान

मामले में लातेहार से गिरफ्तार सरयू महतो व कामेश्वर उरांव से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभय ने रांची में ही बैठ कर व्यवसायी अपहरण कांड की योजना बनाई थी। इस कांड में निर्मल, अरविंद व सागर नामक अपराधी भी शामिल थे, इन चारों की पुलिस को तलाश है। अभय लातेहार का कुख्यात अपराधी ह, जो फरवरी ख्0क्भ् में जेल से छूटकर बाहर आया था।

हर कांड में नया गिरोह

अभय उर्फ कृष्णमोहन झा अपने कांड को अंजाम देने के लिए अलग-अलग गिरोह बनाता है। गुमला से डॉ आरबी चौधरी अपहरणकांड में उसने रूपेश प्रसाद, दीपक कुमार, अशोक उरांव, सूरज पंडित को शामिल किया था। वहीं, मार्बल व्यवसायी अपहरणकांड में उसने कामेश्वर उरांव, सरयू महतो, निर्मल, अरविंद और सागर को चुना। इसमें अभय को जानकारी मिली थी कि पंडरा में एक मार्बल व्यवसायी है, जिसे किडनैप्ड करने से अच्छी फिरौती मिल जाएगी। आते-जाते उनलोगों ने दुकान में लिखे मोबाइल नंबर को नोट कर लिया, जिस पर फोन कर कहा कि वह जगुआर का अधिकारी बोल रहा हैं। उसे मार्बल लेना है। मार्बल लेने की बात सुनकर राजू मंडल उसे दिखाने के लिए आया था। इसी दौरान उसकी किडनैपिंग कर ली गई।

कौन है अभय उर्फ धनंजय मेहता

-वर्ष ख्009 में खुद को माओवादी बताकर विधानसभा उड़ाने की धमकी दी थी

-अभय ने वर्ष ख्0क्0 में अभिजीत ग्रुप की कंपनी पर हमला बोलकर एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी

- फ्0 अप्रैल को गुमला के डॉ। आरबी चौधरी को फिरौती के लिए अगवा कर लिया था। फिर फिरौती वसूलने के बाद हत्या भी कर दी थी

-पहले लातेहार के एक पुलिस अधिकारी का चहेता था अभय, पुलिस के लिए करता था काम

- मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के पड़इया गांव का रहनेवाला है अभय उर्फ कृष्णमोहन झा