- गुलरिहा एरिया के शिवपुर सहबाजगंज की घटना

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने मानसिक दिव्यांग बालिका के साथ रेप किया। पकड़े जाने के डर से घर में ताला बंद कर फरार हो गया। रविवार को किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घर में अकेली थी किशोरी

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज एरिया का एक परिवार शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। बगल में उसी जिले के अहिरौली गांव का एक युवक भी रहता है। दो नवंबर को परिवार के लोग बाहर गए थे। उस समय घर पर 14 साल की मानसिक दिव्यांग किशोरी थी। किशोरी के घर में अकेले होने पर उक्त युवक घर में घुस गया। आरोप है कि डरा धमकाकर उसने किशोरी से रेप किया।

ताला बंद कर फरार

किशोरी की मां घर लौटी तो उसे घटना की जानकारी हुई। वह उलाहना लेकर आरोपी के घर गई। आरोपी ने किशोरी की मां को जानमाल की धमकी दी। पकड़े जाने के डर से अपने परिवार के लोगों के साथ फरार हो गया। चार दिनों के बाद किशोरी के पिता के गांव से लौटने पर गुलरिहा पुलिस को सूचना दी।

वर्जन

रेप के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस लगी है।

- रामाशीष सिंह यादव, एसओ गुलरिहा

बॉक्स

ऐसे दरिंदे तो घर में कैसे सुरक्षित रहे बिटिया

सहजनवां एरिया में घर में अकेली किशोरी के साथ युवक ने रेप की कोशिश की। हालांकि किशोरी के शोर मचाने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ। किशोरी के परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सहजनवां एरिया के एक गांव की किशोरी शनिवार की शाम घर पर अकेली थी। तभी उसी गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा। बातों में उलझाकर वह उसे बांस के बाग में ले गया। बदनीयती से उसे झाडि़यों में खींचने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपी भाग निकला।