मजबूत साझेदारी के लिए विचार विमर्श

नई दिल्ली (एएनआई)। बताया जा रहा है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान ओली दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे उन मुद्दों पर भी जोर देंगे, जिनकी देश को अत्यधिक आवश्यकता है। ओली अपनी पत्नी राधिका शाक्य के साथ सुबह भारत पहुंचें हैं।

शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शनिवार को

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओली और मोदी के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शनिवार को होगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री उप राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे। इसके अलावा खबर यह भी है कि इसी बीच ओली उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। जहां उन्हें विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

शुक्रवार को भी मोदी से मिलेंगे ओली

शनिवार को शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले ओली शुक्रवार की शाम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक ओली अपनी यात्रा के पहले दिन यानी आज दिल्ली में नेपाली समुदाय के लोगों से मिलेंगे। इसके बाद शनिवार को नेपाली प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा, जहां वे भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे।

कई मुद्दों पर बातचीत

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ओली अपनी इस यात्रा के दौरान नवंबर 2016 में भारत में बंद हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को बदलने की फिर से मांग उठा सकते हैं। नेपाल कई बार भारत से पुराने नोटों को बदलने के लिए कह चुका है। इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच कृषि, अनुसंधान, विकास, शिक्षा और प्रशिक्षण से संबंधित समझौते पर भी हस्ताक्षर किये जा सकते हैं। इसके बाद नेपाल और भारत के बीच काठमांडू तक भारतीय रेल के विस्तार पर भी बातचीत हो सकती है।

National News inextlive from India News Desk