-पंडरा गांव के 70 वर्षीय भैरो सिंह पर सोई हुई अवस्था में टांगी से वार

-जमीन विवाद में हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

RANCHI: गुरुवार देर रात बेड़ो थाना क्षेत्र के पंडरा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध भैरो सिंह की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप भतीजे छोटन सिंह नामक युवक पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इधर, घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद में संबंधी की हत्या कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, भैरो सिंह रात में अपने घर में सोए हुए थे। इसी क्रम में उनका भतीजा आया और टांगी से सोई अवस्था में ही प्रहार कर दिया। इससे भैरो सिंह की मौत हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका है जमीन विवाद में ही छोटन सिंह ने चाचा की हत्या कर दी हो। पुलिस छोटन सिंह की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।