- 55 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने दिया नेट एग्जाम

- पिछली बार करीब 24 हजार स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

PATNA: कॉलेजों में लेक्चररशिप एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए पटना के 19 सेंटर्स पर यूजीसी नेट जेआरएफ लेक्चररशिप एग्जाम पीसफुली सम्पन्न हो गया। एग्जाम दो सीटिंग में हुआ। पहली सीटिंग साढ़े नौ से 12 बजे तक और दूसरी सीटिंग डेढ़ बजे से चार बजे तक थी। पहली सीटिंग में फ‌र्स्ट और सेंकेंड पेपर का एग्जाम था। फ‌र्स्ट पेपर में जेनरल अवेयरनेस और टीचिंग एप्टीट्यूट से क्वेश्चन पूछे गए थे। सभी पेपर मल्टीपल च्वॉइस के थे। फ‌र्स्ट पेपर में कुल 60 क्वेशचन थे, जिसमें से 50 अटेंड करना था। किसी भी पेपर में निगेटिव मार्किंग नहीं थी। पिछली बार करीब 24 हजार स्टूडेंट्स ने नेट एग्जाम अटेंड किया था।

थर्ड पेपर होता है क्वालिफाइंग

इस एग्जाम में थर्ड पेपर ही क्वालिफाइंग होता है। इसमें मैक्सिमम फ‌र्स्ट और सेंकेड पेपर में स्टूडेंट्स पास होते हैं, पर सेकेंड पेपर में फेल होने से क्वालिफाई करने से चूकते हैं। नेट एग्जाम को-आर्डिनेटर डॉ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें करीब 23 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन करीब 15 पसर्ेंट अबसेंट थे। यह विभिन्न सेंटर्स के आधार पर था। एग्जाम में 95 सब्जेक्ट का ऑप्शन था, जिसमें पटना में 55 सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स शामिल थे।

At a galance

फ‌र्स्ट पेपर क्00 मा‌र्क्स

सेकेंड पेपर क्00 मा‌र्क्स

थर्ड पेपर सलेक्टेड सब्जेक्ट- क्भ्0 मा‌र्क्स।

यहां हुए एग्जाम : पटना कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, सीएनएलयू सहित कई सेंटर।

पिछले साल का कट ऑफ फ‌र्स्ट पेपर में- जेनरल म्ख्, ओबीसी भ्म् और एससी, एसटी ब्भ्।

इन सब्जेक्ट में करते हैं सबसे अधिक क्वालीफाई -हिस्टी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स

मेरा फ‌र्स्ट पेपर अच्छा रहा, पर थर्ड पेपर में थोड़ी परेशानी हुई। कुछ सवाल हार्ड था।

-राजीव कुमार, इकोनॉमिक्स, समस्तीपुर

निगेटिव मार्किंग नहीं था, पर थर्ड पेपर के सवालों ने उलझाया। कुछ क्वेश्चन ऐसे थे, जिसे पढ़ा नहीं था।

मदन कुमार, हिस्ट्री, पटना