-स्पेशल

-पहले चरण में 80 से 85 बसें मिलेंगी परिवहन निगम को

-टाटा कंपनी से 400 बसों की खरीद को लेकर हुआ करार

DEHRADUN: परिवहन निगम में चली आ रही बसों की कमी अगस्त में खत्म हो जाएगी। निगम के बस बेड़े में ब्00 नई बसें जुड़ेंगी, लेकिन शुरुआती चरण में 80 से 8भ् बस ही आएंगी। टाटा कंपनी से परिवहन निगम का करार हुआ है। पूर्व में जून तक इन नई बसों को आना था, लेकिन प्रबंधन के ढ़ीले रवय्ये के कारण पर्यटन सीजन का पहला चरण बसों की कमी के बीच ही निकल गया। प्रदेश भर में परिवहन निगम के करीब क्भ् से अधिक डिपो हैं। हर डिपो में क्भ् से ख्0 बसों की कमी चल रही है। बसों की यह कमी पिछले म् महीने से चल रही है। जिसके चलते यात्रियों को रूट पर बसें नहीं मिल पा रही है। पूर्व में पुरानी बसों के ऑक्सन में करीब ब्00 बसें निगम के बस बेड़े से बाहर कर दी गई थी। इसके बाद बसों की कमी के चलते पर्वतीय रूट पर चल रही कई बसें बंद हो गई थी। पर्वतीय डिपो में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला है। जहां पूर्व में हुए ऑक्शन में ख्9 पुरानी बसों को बस बेड़े से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद से पर्वतीय मार्गो पर कई जगह बसें नहीं जा पा रही हैं।

सभी डिपो को मिलेंगी नई बसें

परिवहन निगम के आलाधिकारियों की मानें तो नई बसें मिलने के बाद हर डिपो को जरूरत के अनुसार बसें आवंटित की जाएंगी। कोशिश की जा रही है कि जिन डिपो में जितनी बसें ऑक्शन की गई, वहां उतनी बसें भेजी जाएं। साथ ही रूट पर यात्रियों की स्थिति को देखते हुए भी संबंधित डिपो को नई बसें दी जाएंगी।

नई बसें देंगी माइलेज

परिवहन निगम के अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि नई बसें उन्हें माइलेज देंगी। क्योंकि पुरानी बसें महीने में अक्सर खराब होती रहती हैं। जो आए दिन वर्कशॉप में आती हैं और डीजल खपत भी अधिक करती हैं। ऐसे में जब नई बसें आएंगी, तो कुछ समय के लिए पा‌र्ट्स और डीजल खपत की परेशानी भी दूर हो जाएगी।

-वर्जन

टाटा कंपनी से बसों की खरीद को लेकर करार हुआ है। ब्00 नई बसें खरीदी जाएंगी। अगस्त में करीब 80 से 8भ् नई बसें पहले चरण में निगम को मिलेंगी। नई बसें आएंगी तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

-उदय सिंह राणा, महाप्रबंधक प्रशासन, उत्तराखंड परिवहन निगम