सिगरा-महमूरगंज हैं बनारस के हजरतगंज

सिगरा महमूरगंज में रहने वालों को भाव खाने की एक और वजह मिल गयी है। पहले से ही यह शहर का सबसे पॉश एरिया माना जाता था। अब नए सर्किल रेट में भी एक बार फिर इसी एरिया से बाजी मारी है। सबसे ज्यादा इसी एरिया का सर्किल रेट बढ़ा है। मेन रोड की तो बात छोडि़ए यहां की गलियों में बसने वाली कॉलोनियों के जमीन के रेट शहर अन्य मेन रोड के एरिया से ज्यादा हैं। आप कह सकते हैं कि सिगरा महमूरगंज इलाके बनारस के हजरतगंज हो गये हैं। इसके साथ ही अर्दली बाजार, पांडेयपुर, चौक इलाकों के रेट भी काफी हाई है।

15 से 25 परसेंट तक की बढ़ोतरी

हर दो साल में सर्किल रेट रिवाइज होता है। इस साल एक बार फिर से शहर के सभी जगहों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी होने जा रही है। इस बार 15 से 25 परसेंट तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी एरिया के सर्किल के नए प्रस्तावित रेट की लिस्ट जारी कर दी गयी है। इसमें सिगरा महमूरगंज के 33 मुहल्लों के सर्किल रेट में सबसे ज्यादा 25 परसेंट तक का इजाफा होने जा रहा है। यहां अभी तक प्रति वर्गमीटर 13000 रुपये जमीन चल रही थी तो अब ये 16250 रुपये हो जाएगी। वहीं अर्दली बाजार, पांडेयपुर आदि जगहों पर भी 22 परसेंट तक की वृद्धि होगी। अभी यहां प्रति वर्गमीटर 11000 रुपये का रेट चल रहा है जो अब 13750 रुपये हो जाएगा। उधर चौक, ज्ञानवापी इलाकों में ऊंचे चल रहे सर्किल रेट में और इजाफा होने जा रहा है ये 20 परसेंट तक बढ़ जाएंगे। यहां अभी जमीन का रेट 11000 रुपये प्रति वर्गमीटर है। नए सर्किल रेट के मुताबिक अब यहां जमीन 13000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा।

बेचारे ककरमत्ता और लहरतारा

शहर के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जिनमें अब भी जमीन खरीदना काफी सस्ता पड़ेगा। मंडुवाडीह, ककरमत्ता, चितईपुर, लहरतारा, भगवानपुर इलाके उन्हीं में से हैं। यहां पहले ही सर्किल रेट काफी कम है और नए सर्किल रेट में 15 परसेंट तक का ही इजाफा हुआ है। यहां अभी छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर जमीन का रेट चल रहा है। यहां के रेट में थोड़ा इजाफा हो कर अब यह सात हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगा। उधर सारनाथ, पहडिय़ा, आशापुर में सर्किट रेट शहरी इलाकों से कुछ कम चल रहे हैं। यहां अभी 6200 रुपये प्रति वर्गमीटर रेट है जो नए सर्किट रेट में 8000 रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगा।

सात परसेंट है स्टैम्प ड्यूटी

सर्किल रेट से ही जमीन का भाव डिसाइड होता है और भाव के सात परसेंट के हिसाब से रजिस्ट्री के लिए स्टैम्प ड्यूटी लगती है। जहां हर बार की तरह इस बार भी मेन रोड के किनारे के जमीन के रेट में बम्पर वृद्धि हुई है तो पत्थर, चौके, खड़ंजा इंटरलॉकिंग वाले एरिया में रेट थोड़े कम हैं। शहर को चार जोन में बांटा गया है। फस्र्ट जोन में आदमपुरा, जैतपुरा और सारनाथ वॉर्ड आता है। सेकेंड जोन में चौक, कोतवाली, भेलूपुर वॉर्ड शामिल हैं। थर्ड जोन में चेतगंज, सिकरौल और दशाश्वमेध और फोर्थ जोन में शिवपुर और नगवां वॉर्ड आते हैं।

दशाश्वमेध वॉर्ड में

एरिया: चंद्रिका नगर, कस्तुरबानगर, महमूरगंज, सिगरा, गांधी नगर, शास्त्रीनगर, संत रघुवर नगर, पार्वती नगर, तुलसीपुर, लक्सा, रामापुरा, माधोपुर, शिवपुरवां, शिवाजी नगर, सम्पूर्णानगर कॉलोनी, रथयात्रा, दशाश्वमेध, सोनियां, नया व पुराना पानदरीबा, औरंगाबाद, मदनपुरा, कोदई चौकी, जंगमबाड़ी. 

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

13000    16250 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

11000     13750 रु।

चेतगंज वॉर्ड में

एरिया: अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, कमला नगर, गुलाबबाग, बादशाहबाग, रमाकांत नगर, रामकटोरा, लाजपतनगर, जगतगंज, मलदहिया, तेलियाबाग, इंग्लिशियालाइन, चेतगंज, लहुराबीर, हबीबपुरा, पुरानी टकसाल, चंदुआ छित्तुपुरा।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

11000     13750 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

8500      10625 रु।

एरिया: कैलगढ़ कॉलोनी, कालीमहाल, पिशाचमोचन, लल्लापुरा, सरायगोवर्धन, सेनपुरा, लहंगपुरा।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

10000     12500 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

8200      10250 रु।

सिकरौल वॉर्ड में

एरिया: अर्दली बाजार, डीआईजी कॉलोनी, प्रशांतपुरी कॉलोनी, पटेल नगर, विन्ध्यवासिनी नगर, पहाड़पुर, चुप्पेपुर, भुवनेश्वर नगर कॉलोनी, टैगोर टाउन, चौकाघाट, बुद्धविहार कॉलोनी, गिलट बाजार, परेडकोठी, घौसाबाद, नदेसर, पांडेयपुर, भोजुबीर, खजुरी, सिकरौल, मीरापुर बसहीं, शिवपुर।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

11000    13750 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

8500     10625 रु।

चौक वॉर्ड में

एरिया: चौक, ज्ञानवापी, कचौड़ी गली, ठठेरी बाजार, नन्दनसाहू लेन, रेशम कटरा, राजा दरवाजा, रेशम कटरा, सराय हड़हा, हड़हा, सुडिय़ा, काशीपुरा पूर्वी व पश्चिमी, कर्णघंटा, बेनियां, छोटी पियरी, बड़ी पियरी, पियरी कलां, गोविन्दपुरा, भुलेटन, नीचीबाग, आसभैरो।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

11000   13000 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

9000    11000 रु।

एरिया: बड़ा गणेश, मच्छरहट्टा, रेशम कटरा, गोला गली, घुघरानी गली, छत्ता तले, कुंज गली, गढ़वासी टोला, रानीकुंआ, हौज कटोरा, नेपाली खपड़ा, चाहमहमा, चंदू हज्जाम की गली, लाहौरी टोला, शेख सलीम फाटक।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

10500   12500 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

8000    10000 रु।

कोतवाली वॉर्ड में

एरिया: गोलादीनानाथ, विशेश्वरगंज, बुलानाला, मैदागिन, सप्तसागर, हरतीरथ, राजमंदिर, कालभैरव, दारानगर, मच्छोदरी, ईश्वरगंगी, गायघाट, नखास, मध्यमेश्वर।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

11000   13000 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

9000    11000 रु।

एरिया: कतुआपुरा, ग्वालदास साह गली, घासी टोला, दूध विनायक, राजापुरा, गणेश दीक्षित लेन, भूतही ईमली, नवापुरा, रामघाट, सिद्धमाता गली, सूतटोला।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

8500    10000 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

7000    8500 रु।

भेलूपुर वॉर्ड में

एरिया: बिरदोपुर, कमच्छा, अस्सी, दुर्गाकुंड, लंका, सोनारपुरा, रविन्द्रपुरी कॉलोनी, नरियां, क्रीकुंड, कबीर नगर, गुरुधाम, साकेत नगर, नगवां।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

10500   12500 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

7800    9000 रु।

एरिया: नवाबगंज, पिताम्बरपुरा, विनायका, पांडेय हवेली, संकटमोचन, खोजवां, रेवड़ी तालाब, सुन्दरपुर, सरायनन्दन, जोल्हा, शंकुलधारा, कश्मीरीगंज।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

7500     9000 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

6000    7000 रु।

आदमपुरा वॉर्ड में

एरिया: छित्तनपुरा, तेलियाना, त्रिलोचन बाजार, तेलियाना गोलगड्डा, प्रहलाद घाट, भदऊं, हनुमान फाटक।

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

6800    8800 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित (पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

5600    7200 रु।

सारनाथ वॉर्ड में

एरिया: अकथा, घुरहूपुर, दौलतपुर, पहडिय़ा, मवइयां, आशापुर. 

वर्तमान  प्रस्तावित (पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

6200     8000 रु।

शिवपुर वॉर्ड में

एरिया: परमानन्दपुर, कादीपुर, सुद्धीपुर, लक्ष्मणपुर,  बजरडीहा, पटिया, ककरमत्ता, करौंदी।

वर्तमान  प्रस्तावित(पक्की सड़क किनारे वर्गमीटर रेट)

6500    8000 रु।

वर्तमान  प्रस्तावित(पत्थर किनारे वर्गमीटर रेट)

5300    6600 रु।

''

वैसे तो ये प्रस्तावित सर्किल रेट हैं लेकिन अब इन पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। चुनावी अधिसूचना लागू होने की वजह से सर्किल रेट लागू नहीं हो पा रहा है। जैसे ही ये खत्म होगी सर्किल रेट लागू हो जाएगा।

- घनश्याम, एआईजी, रजिस्ट्री ऑफिस

Report by: Pallavi Agrawal