JAMSHEDPUR: कोल्हान में डेंगू बीमारी से लोगों में दशहत लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन डेंगू के संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उनके ब्लड के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहा है। गुरुवार को भी टीएमएच व अन्य प्राइवेट अस्पतालों में ख्8 डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती किये गये हैं, जिनमें ब्लड के नमूने लेकर रांची रिम्स जांच के लिए भेजा गया है। यह मरीज, मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा सोनारी क्षेत्र के हैं। बुधवार को लिए गये भ्0 डेंगू के संदिग्ध मरीजों के ब्लड का नमूना जांच के लिए रांची रिम्स भेजा गया था लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। कोल्हान में अब तक डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि क्म्ब् मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। पूर्वी सिंहभूम की बात करें तो क्ख्7 लोग इसी जिला के डेंगू से पीडि़त हैं।

मानगो व बागबेड़ा में चला अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू रोग की रोकथाम के लिए मानगो व बागबेड़ा में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों के घरों में रखे जमा हुए पानी की जांच की गई। वहीं घर में रखे टायर, कूलर आदि में जमे पानी को नहीं रखने के लिए कहा गया।