-आईआईटी मुंबई के स्टूडेंट्स की टीम ने डेवलप किया 'स्वरचक्र' नामक हिन्दी टाइपिंग मोबाइल एप, एप डेवलपिंग टीम में शामिल है बनारस का भी होनहार

- हिंदी टाइपिंग को आसान बनाती है यह एप, 54 हजार से अधिक यूजर्स कर चुके हैं डाउनलोड

VARANASI: आज के दौर स्मार्टफोन का है। लगभग हर किसी के हाथ में आज स्मार्टफोन्स हैं। अभी तक ज्यादातर लोग अंग्रेजी लैंग्वेज में ही अपनी बातें या मैसेजेज दूसरों तक पहुंचाते थे। लेकिन अब हमारे स्मार्टफोन्स की स्मार्टनेस को चार चांद लगाने आ गई है एक हिंदी एप। जी हां, आईटी मुंबई के स्टूडेंट्स ने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है जिसकी हेल्प से कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन पर हिन्दी में आसानी से अपनी बातें टाइप कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि स्वरचक्र नाम की इस एप्लीकेशन को ईजाद करने में बनारस के एक होनहार चंद महाजन का अहम योगदान भी शामिल है। आईआईटी मुंबई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट महाजन ने इस हिन्दी टाइपिंग कीपैड स्वरचक्र को डेवलप करने में अहम रोल प्ले किया है।

टीम में हैं ख्0 से ज्यादा लोग

महाजन ने बताया कि इस एप को डेवलप करने में बीस से भी अधिक लोगों की मेहनत शामिल है। उसके सीनियर मंजरी जोशी, अनिकेत, पद्या श्री निवासन, नागराज, इम्मडी, नीरव मालसतर, गौतम अरोड़ा अभिषेक ने प्रो अनिरुद्ध जोशी और गिरिश दलवी के गाइडेंस में चार साल पहले इस काम की स्टार्टिग की। इस एप पर काम करने की सोच उन्हें बात से मिली कि इंग्लिश में तो सभी एंड्रायड फोन पर की पैड एवेलेबल हैं जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं। हिन्दी कीबोर्ड की कुछ एप्स पहले से एवेलेबल हैं लेकिन वे टाइपिंग फ्रेंडली नहीं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐसी एप बनाने की सूझी। इससे हिन्दी टाइपिंग आसान हो तकि यह स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बन सके। उनका यह प्रयास सात जून को सफल हुआ जब उन्होंने अधिकारिक रूप से स्वरचक्र को गूगल प्ले पर अपलोड कर दिया। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक भ्भ् हजार से भी अधिक लोग इस एप को अपने फोन्स पर डाउनलोड कर चुके हैं।

कई लैंग्वेजेज के हैं जानकार

महाजन के बताया कि उनकी टीम का प्रयास लगभग ख्ख् भाषाओं के स्वरचक्र को डेवलप करने का है। इसमें काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिल चुकी है। उन्होंने अभी तक मराठी, तेलुगू, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, उडि़या और बांग्ला में स्वरचक्र को तैयार भी कर लिया है। उनकी टीम में हर लैंग्वेज के जानकार हैं जिसके चलते वे स्वरचक्र को विभिन्न भाषाओं के लोगों के लिए डेवलप कर रहे हैं। उनकी टीम एंड्रॉयड फोन्स के अलावा कंप्यूटर्स के लिए भी स्वरचक्र डेवलप करने का काम कर रही है।

टाइपिंग होगी हिंदी फ्रेंडली

स्वरचक्र डेवलप करने वाली टीम की कोशिश है कि हिन्दी टाइपिंग आसान हो। अधिक से अधिक लोग हिन्दी में अपनी बातें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रख सकें। जो लोग अंग्रेजी नहीं जानते वे मजबूरी में अंग्रेजी में हिग्िलश लिखते हैं। इस स्वरचक्र से उन लोगों को बहुत राहत मिल रही है। वे आसानी से अपनी बात अपनी भाषा में लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि लोग हिन्दी में लिखना नहीं चाहते मगर हिन्दी टाइपिंग टफ होने के चलते वे लिख नहीं पाते। 'स्वरचक्र' उनकी इस परेशानी को पूरी तरह दूर कर देगा।