खुद से कम उम्र के अमरीकी सिंगर निक जोनास संग भारत पहुंची और मां को मिलवाया

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा कल अमरीकी सिंगर निक जोनास संग मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं गुपचुप तरीके से कार में बैठकर ये कपल एयरपोर्ट से निकल गया और फिर निक को लेकर प्रियंका सीधे जुहू स्थित अपने घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ने निक को अपनी मां से भी मिलवाया। बता दें कि निक जोनास एक अमरीकी सिंगर हैं और एक बेसबॉल मैच के दौरान उनकी मुलाकात निक से हुई। इसके बाद से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ! 

निक के साथ पहली बार मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पहली बार मीडिया से बचते से नजर आए। हालांकि प्रियंका का स्टारडम देखकर कुछ मोमेंट पर निक अचंभे में नजर आए। कार में साथ बैठते वक्त प्रियंका निक की ओर देख देखकर मुस्कुराती रहीं, जबकि निक मीडिया और लोगों की भीड़ देखकर कभी गंभीर तो कभी हंसते रहे।
जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ!


हाथों में हाथ डाले नजर आए प्रियंका और निक जोनास

प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर अब तक कुछ नहीं बोला है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस कपल की तस्वीरों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के बीच जरूर कुछ चल रहा है। मुंबई में जब प्रिंयका जब निक को अपने घर ले गईं और मां से मिलवाया तो बात अब और भी ज्यादा पक्की लग रही है। इस दौरान कई मौकों पर निक प्रियंका का हाथ थामे नजर आए।
जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ!

प्रियंका और निक सुबह मुंबई पहुंचने के बाद पूरा दिन घर पर ही बिताया। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रियंका ने निक और अपनी मां को अच्छे से मिलवाया। रात करीब सवा दस बजे प्रियंका निक और अपनी मां के साथ डिनर के लिए निकलीं।
जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ!

घर से निकलने के करीब आधे घंटे बाद प्रियंका और निक एक कार में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मशहूर जापानी रेस्तरां यायूचा पहुंचे। प्रियंका की मां कुछ मिनट बार दूसरी कार से वहां पहुंची। यानि कि पूरा दिन प्रियंका, उनकी मां और निक ने साथ बिताया और रात को साथ में डिनर भी किया।
जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ!

अब तो ऐसा लग रहा है कि निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर प्रियंका जरूर काफी गंभीर हैं, तभी तो शायद वो अपनी मां को बताने और मनाने में लगी हैं। निक और उनकी मां की इस प्रॉपर मुलाकात के बाद हो सकता है कि अब प्रियंका अपने इस खास रिश्ते को लेकर कुछ खुलासा करें। वैसे बता दें कि निक जोनास उम्र में प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा,थम गया सब कुछ!

डिनर डेट के लिए पहुंचे इस कपल ने भले ही मीडिया को देखकर कुछ खास एक्सप्रेशंस नहीं दिए लेकिन प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने लंबी सी स्माइल के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई। अब देखना यह है कि प्रियंका और निक का रिश्ता अब किस मुकाम पर पहुंचता है।

क्या अमरीकी एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? तस्वीरें तो यही बता रही हैं

'बॉयफ्रेंड' निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से इस तरह किया प्यार का इजहार, देखें तस्वीरें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk