- भगदड़, दीवार ढहने से हुए थे घायल

GORAKHPUR:

संडे को भूकंप का झटका जहां महसूस किया गया। वहीं भूकंप की चपेट में आने से घायल हुए कई लोग भर्ती कराए गए। लोगों ने दावा किया भूकंप की वजह से उनको चोट लगी। इसलिए गवर्नमेंट की सहायता मिलनी चाहिए। फिलहाल एडमिट लोगों का उपचार डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है।

मासूम सहित छह लोग हुए भर्ती

भूकंप की चपेट में आने से सिकरीगंज एरिया के कासिमपुर, जिगनी निवासी प्रियांशु और हिमांशु पुत्र मदन प्रजापति, खोराबार एरिया के रामपुर की गुडि़या, शाहपुर एरिया के डेयरी कालोनी निवासी एजाज अहमद, महराजगंज जिले के अरविंद यादव, राजघाट एरिया के शीतला माता मंदिर निवासी श्याम दुलारी, कैंट एरिया के आजाद नगर निवासी हरिश्चंद को भर्ती कराया गया। सिनेमा रोड स्थित एक मॉल में सीमेंट कंपनी के कर्मचारी हरिश्चंद्र संडे दोपहर भूकंप आने पर भागने में घायल हो गए थे। मेडिकल कालेज में कुछ नये पीडि़तों को भर्ती कराया गया।