ऐसी है जानकारी
बीते दिनों फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस फिल्म का मोशन लोगो जारी किया था। इसको लेकर आलिया ने टि्वटर पर लिखा था, 'तो लीजिए हम आ गए हैं। क्या आप तैयार हैं। तो देखिए..'उड़ता पंजाब' का मोशन लोगो।' इस ट्वीट के साथ ही आलिया ने एक वीडियो की लिंक भी शेयर किया था।

ऐसा है पोस्टर
उनके इस लिंक में आलिया भट्ट की अगली फिल्म का मोशन लोगो दिखाया गया था। इसके कुछ देर बाद ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। वहीं इसके बाद अब मंगलवार को शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया गया है। पोस्टर में उनका ये लुक वाकई काफी हट के है।


ऐसा बताया गया फिल्म के बारे में
फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है कि इसमें शाहिद कपूर एक पंजाबी रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार का नाम है टॉमी सिंह। वैसे उनके इस फर्स्ट लुक से उनके किरदार को लेकर काफी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। 'उड़ता पंजाब' एक थ्रिलर फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि पंजाब से ताल्लुक रखती है। फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं। लंबे अरसे के बाद करीना और शाहिद किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk