-दिनभर में आये 12,000 लोग

-सामान्य दिनों से शुल्क भी अधिक वसूला

बैटरी रिक्शा खराब रहने से बुजुर्गो को हुई परेशानी

dayanand.roy@inext.co.in

RANCHI (01 Jan): नए साल के पहले दिन लोगों का हुजूम ओरमांझी स्थित बिरसा जू में उमड़ पड़ा। दिनभर में यहां लगभग 12,000 लोग जुटे, जिससे जू प्रबंधन को आमदनी भी अच्छी हुई। पर बिरसा जू मैनेजमेंट की कारगुजारी से बुजुर्गो को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुजुर्गो को यहां परेशानी बैटरी ऑपरेटेड रिक्शा के खराब रहने से हुई। जू घूमने गये रामकृष्ण कुमार ने बताया कि वे अपने पैरेंट्स के साथ जू गये थे, पर रिक्शा खराब रहने के कारण अपने परिजनों को जू घुमाने में दिक्कत हुई।

खराब नहीं बंद रहता है

इस बाबत बिरसा जू के डायरेक्टर एसके गुप्ता ने बताया कि बिरसा जू में चार बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल्स हैं। वे सभी ठीक हैं कोई खराब नहीं है। पर विभागीय निर्देश के अनुसार इन्हें 31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक बंद रखा जाता है, क्योंकि इन दिनों जू में जबर्दस्त भीड़ रहती है। आम दिनों में यहां करीब एक हजार लोग आते हैं वहीं 31 से दो जनवरी के बीच दस से बारह गुणा अधिक लोग आते हैं। इतने लोगों के आने के कारण इसे चलाना असुविधाजनक होता है। इसलिए इन्हें बंद रखा जाता है। इन तीन दिनों तक यहां बोटिंग भी नहीं होती।

सुरक्षा के थे खास इंतजाम

श्री गुप्ता ने बताया कि बिरसा जू में नये साल के पहले दिन जनता की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के साथ पार्किंग के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। नये वर्ष पर शुल्क भी ज्यादा रखा गया था। एडल्ट के लिए यह शुल्क 40 रुपए था वहीं 12 वर्ष से नीचे के बच्चों के लिए 20 रुपए था। सामान्य दिनों में यहां एडल्ट के लिए फीस 30 रुपए और बच्चों के लिए 15 रुपए है।

बॉक्स का मैटर

104 एकड़ में है बिरसा मुंडा जू

ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जूलॉजिकल पार्क 104 हेक्टेयर में फैला है। 26 जनवरी 1994 को इसे आम जनता के लिए खोला गया था। हर साल लगभग चार लाख विजिटर्स यहां आते हैं।

वर्जन-

बिरसा जू में बैटरी ऑपरेटेड रिक्शा खराब नहीं है। तीन दिनों तक लोगों की भीड़ को देखते हुए इसे बंद रखा जाता है।

-एसके गुप्ता, डायरेक्टर बिरसा जू ओरमांझी