MATHURA (23 Dec.): यूं तो ब्रज में यात्रियों की आमद अब पर्व और मौकों को पार कर गयी है। उनके लश्कर हर दिन ब्रज में डेरा डाले रहते ही हैं। मौका जब पूरे साल की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना करने का हो तो नववर्ष की पहली भोर में कान्हा के दर्शन के लिए ब्रज आंगन सबसे अच्छा और कौन सा मुकाम हो सकता है। नए साल में भी कुछ ऐसा संयोग बन रहा है कि यात्रियों को यहां चार दिन तक ब्रज रज में रमने का मौका मिल ही जाएगा।

इस साल जैसे ही ब्रज में यात्रियों की आमद नववर्ष की पूर्व संध्या पर रहने वाली है। पहली जनवरी 2015 को गुरुवार का दिन था। यात्रियों का जमघट अगले चार दिन यानि रविवार तक ब्रज में बना रहा था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर ही मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल व महावन आदि में यात्री आ गए थे और रविवार तक मंदिरों में तो भारी भीड़ रही ही, गिरिराज परिक्रमा भी खूब चली थी। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं पैक हो गयी थीं। सड़कों पर भी जाम से सोमवार को ही निजात मिल सकी थी। यह संयोग इस बार भी बनने जा रहा है। इस बार 31 दिसंबर गुरुवार का है और एक जनवरी को शुक्रवार होगा। यह अवकाश का दिन भले ही नहीं है, लेकिन अगले दो दिन लगातार सरकारी अवकाश रहने के कारण ब्रज आने वाले यात्री पूर्व संध्या पर ही आ जमेंगे। इसकी बानगी मिलनी भी शुरू हो गई है। गेस्ट हाउसों और होटलों में 31 दिसंबर से अगले चार दिन तक की बु¨कग मिलनी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हर शनिवार और रविवार आने वाले रूटीन श्रद्धालु तो हजारों की संख्या में आएंगे ही, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मुंबई आदि के यात्री अभी से बु¨कग करा रहे हैं। किसी ने गोकुल में ठहरने की व्यवस्था की है, तो तमाम परिवार गिरिराज तलहटी के गेस्ट हाउसों में ही बु¨कग ले रहे हैं। कई परिवार केवल एक दिन के लिए ही आ रहे हैं, तो तमाम ने दो और चार दिन तक यहीं रमने का मन बनाया है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के नवीन नागर कहते हैं कि ब्रज में हर साल आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां शासन-प्रशासन सभी सुविधाएं प्रदान करा दें, तो यह उद्योग पूरे ब्रज की अर्थव्यवस्था को चमका सकता है। होटल, गेस्ट हाउसों की आनलाइन बु¨कग इस बार ज्यादा हो रही है। सीधे यहां आकर प्रवास के लिए कमरा ढूंढने से बेहतर आनलाइन बु¨कग समझी जा रही है। जानकार पर्यटक इसका लाभ भी ले रहे हैं। इंटरनेट कंपनियों के माध्यम से गेस्ट हाउस के किराये में अच्छे होटल मिल रहे हैं।