DEHRADUN : नव विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रायपुर थाना एरिया की है। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दून हॉस्पिटल की मॉर्चरी भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब चाह माह पूर्व मजदूरी का काम करने वाले महफूज की शादी बीस वर्षीय सादिया से हुई थी। दोनों लोग रायपुर एरिया के बिष्णु विहार में किराए के कमरे पर रहते थे। रोज की तरह सैटरडे मॉर्निग को महफूज काम पर चला गया। शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसियों ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है।