सामने आई ताजा तस्वीर
हनीमून से लौटते ही विराट-अनुष्का रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले विराट और अनुष्का मोदी से मिलने पीएम आवास गए और उन्हें निमंत्रण दिया।
मोदी और विराट की इस मीटिंग की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, बगल में अनुष्का शर्मा भी खड़ी हैं। शादी के बाद बिल्कुल पारंपरिंग अंदाज में अनुष्का की यह पहली फोटो है। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी
इससे पहले अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह ससुराल में दिख रहीं। हनीमून के बाद विराट और अनुष्का सीधे दिल्ली अपने घर आए। अनुष्का की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने प्यार को पाकर कितनी खुश हैं।
इसी खुशी के चलते उनके चेहरे पर निखार सा आ गया। हाथों में चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए अनुष्का को देखते ही बनता है।
हनीमून की फोटो भी हुई वायरल
11 दिसंबर को शादी के बाद जब अनुष्का पति विराट के साथ हनीमून पर गईं थी। वहां उन्होंने एक सेल्फी खींची थी जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk