ALLAHABAD: एससी/एसटी एक्ट के विरोध में हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी पर कथावाचिका देवी निहारिका ने कड़ी निंदा की। कहा कि धर्मगुरुओं को निशाना बनाना लोकतंत्र की हत्या है। खुद को हिंदुत्ववादी पार्टी बताने वाली भाजपा सरकार ने शर्मनाक कृत्य किया है। यह धर्म व राष्ट्र दोनों के खिलाफ है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवकीनंदन ने कौन सा अपराध किया था? जो उन्हें पकड़ने पुलिस पहुंच गई। बोलीं, राजसत्ता आज निरंकुश हो गई है, उसे सही व गलत पर फर्क नहीं करना आ रहा है। धर्मविहीन सत्ता से प्रजा का कल्याण नहीं हो सकता। ऐसा अधर्म एक संन्यासी के मुख्यमंत्री रहते हो रहा है यह और चिंता की बात है।