features@inext.co.in
KANPUR : अमेरिकन सिंगर निक जोनस और 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की डेटिंग की खबरें इस वक्त बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। इन अफवाहों को हवा देने का काम कोई और नहीं बल्कि खुद यह कपल कर रहा है।


- हाल ही में 25 साल के निक और 35 साल की प्रियंका को वेस्ट हॉलीवुड, कैलिफोर्निया में नाइट आउट एंज्वॉय करते देखा गया। वे एक-दूसरे की कंपनी काफी एंज्वॉय कर रहे थे। मालूम हो कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।


- निक और प्रियंका ने एक रेस्ट्रां में अपनी टेबल बुक करा रखी थी। दोनों ने लजीज खाने का लुत्फ लिया और साथ में काफी कम्फर्टेबल नजर आए। एक सोर्स ने बताया, 'उन्होंने कॉर्नर टेबल बुक करा रखी थी।


- प्रियंका बीच-बीच में निक के बालों में अपनी उंगलियां फेर रही थीं। दोनों के बीच एक-दूसरे को लेकर प्यार साफ नजर आ रहा था। वे हंस रहे थे, मुस्कुरा रहे थे और साथ में काफी क्यूट लग रहे थे।'


- यह पहला मौका नहीं है जब यह कपल साथ में एंज्वॉय करते नजर आया है। हालांकि, सोर्सेज का कहना है कि यह कोई सीरियस रिलेशनशिप नहीं है बल्कि 'कैजुअल डेटिंग' है।


- प्रियंका अपनी फ्रेंड्स के साथ बर्गर खाते हुए अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें निक जोनस ने कंमेंट करते हुए लिखा 'सी इज माइन'। इसी के साथ निक ने कंमेट में हार्ट वाले इमोजी भी सेंड किए। अब इसका मतलब तो फैंस खुद ही निकाल ले रहे हैं।


प्रियंका चोपडा़ और हॉलीवुड एक्टर निक जोन्स कर रहे एक दूसरे को डेट, जानें कौन हैं निक


क्या अमरीकी एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? तस्वीरें तो यही बता रही हैं

 

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk