-कालिका माता मंदिर में गुरुबाणी से भक्तजन हुए खुश

-माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

DEHRADUN : इन दिनों सिटी के लोग मां दुर्गा की भक्ति में मगन हैं। रोजाना ही भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में शीश झुकाने के लिए पहुंच रहे हैं। सैटरडे को षष्ठी नवरात्र पर मंदिरों में मां कात्यायनी की विधिवत् रूप से पूजा की गई। एक ओर मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ, तो वहीं घरों में मां के भक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ मां की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तनों के जरिए मां का गुणगान किया गया।

रामकथा के साथ गुरुबाणी का पाठ

भवन श्री कालिका माता मंदिर में सैटरडे को त्रि दिवसीय महासम्मेलन की शुरुआत श्री गीता व रामायण पाठ के साथ हुई। रागी गुरमीत सिंह व साथियों द्वारा गुरुबानी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से संत, महापुरुष, विद्वान और महामंडलेश्वर पधारे ुए हैं।

महिला शक्ति सम्मान अभियान

माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर में टपकेश्वर महादेव में संडे को विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मंदिर में सप्तमी से रामनवमी तक तीन दिवसीय शक्ति सम्मान अभियान आयोजित किया जाएगा। कन्या भ्रूण हत्या न करने, मातृ शक्ति के सम्मान से संबंधित प्रतिज्ञाएं एक बैनर में लिखी जाएंगी। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालु मां वैष्णों को साक्षी मानकर प्रतिज्ञकरेंगे।

दो दिन होगा कन्या पूजन

मंदिर के पंडित आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि अष्टमी और नवमी दो दिन मंदिर में कन्या पूजन होगा। पारंपरिक कन्या पूजन के साथ-साथ गरीब कन्याओं को पाठ्य सामग्री भेंटकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।