-बीजेपी जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर पर किया खुराफातियों ने किया पथराव भड़के कार्यकर्ता -आरएएफ ने भांजी लाठियां, एक कार्यकर्ता घायल, 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस BAREILLY : निकाय चुनाव में नवाबगंज में फर्जी वोटिंग की सूचना पर पोलिंग बूथ पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर पर खुराफातियों ने वेडनसडे शाम पथराव कर दिया, जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया। गुस्साए भाजपाई थाने में खुराफातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए। इसी बात पर लेकर हुई कहासुनी के बाद थाने में तैनात पैरामिलिट्री व पुलिस ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भाजपाइयों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ थाने में ही धरने पर बैठ गए। तीन घंटे चला बवाल नवाबगंज कस्बा के स्टैंडर्ड मोरल पब्लिक स्कूल में बूथ संख्या 32 और 33 मतदान केन्द्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर फर्जी वोटिंग की सूचना पर पहुंचे थे। इसी बीच बसपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव कर दिया। मतदान केन्द्र पर तैनात पुलिस ने गेट बंद कर उनको बचाया। पथराव के दौरान उनके समर्थक विजय राठौर पथराव में घायल हो गए। गुस्साए भाजपाइयों ने सीओ और एसडीएम की गाड़ी का घेराव कर हंगामा काटा। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक थाने पहुंचकर शहला ताहिर के पति डॉक्टर मोहम्मद ताहिर के खिलाफ मकदमा दर्ज कराने पर अड़ गए, लेकिन थाने में मौजूद एडीएम एफआर व एसपी क्राइम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी बीच थाने में मौजूद पैरामिलिट्री फोर्स ने भाजपाइयों पर लाठी चार्ज कर दिया। गुस्साए भाजपाइयों ने भी फोर्स पर पथराव कर दिया, जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा। उसके बाद भाजपाई थाने में ही धरने पर बैठ गए। थाने में शाम पांच बजे शुरू हुआ बवाल करीब 8 बजे तक चलता रहा। गिरफ्तारी का िदया भरोसा निर्वतमान पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के पति डॉक्टर ताहिर की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाई थाने में धरना देकर बैठ गए। पुलिस के काफी समझाने के बाद भाजपाई नहीं माने तो अफसरों ने डॉक्टर ताहिर की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब कहीं भाजपाइयों ने रात में धरना समाप्त कर दिया। 50 अज्ञात पर भी केस घायल विजय की तहरीर पर पुलिस ने खतीब अंसारी, तसव्वुर हुसैन, जफरूद्दीन मंसूरी, अनीस कुरैशी, सुहेल, साहिल, डॉ। अजीम हसन और परवेज अंसारी संिहत 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।