आठ भारतीय महिलओं ने बनाई फोर्ब्स की सूची में जगह

रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबनी को फोर्ब्स ने एशियाई की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है। फोर्ब्स ने इस क्षेत्र की 50 प्रमुख महिला उद्यमियों की सूची में नीता अंबनी को शीर्ष पर रखा हैं। इस सूची में नीता अंबानी सहित आठ भारतीय महिलाओं ने स्थान बनाया है। एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुंधती भटेटाचार्य को 2016 में एशिया की 50 शक्तिशाली महिला कारोबारी की सूची में दूसरा स्थान दिया गया है। जिसमें चीन, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, जापान, सिंगापुर, फिलिपीन और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं।

फोर्ब्स की सूची में इन्हें मिला है ये स्थान

नीता अंबानी और अरुंधती भट्टाचार्य के अलावा भारत की छह महिलाओं ने इसमें स्थान बनाया है। इसमें एमयू सिग्मा की मुख्य कार्यकारी अंबिगा धीरज को 14वां वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी दिपाली गोयनका को 16वां ल्यूपिन की मुख्य कार्यकारी विनीता गुप्ता को 18वां आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर को 22वां वीएलसीसी हेल्थकेयर की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वंदना लूथरा कों 25वां और बायोकॉन की संस्थापक और चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक किरण मजूमदार शॉ को 28वां स्थान मिला है।

भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला है नीता अंबानी

फोर्ब्स ने कहा कि महिलाएं यह समझने की बेहतर स्थिति में हैं कि उन्हें नेतृत्व की स्थिति में आने और वहां बने रहने के लिए क्या करना होगा। फोर्ब्स ने 52 वर्षीय नीता अंबानी को भारतीय उद्योग जगत की प्रथम महिला करार देते हुए कहा कि वह राजगद्दी की सबसे करीबी ताकत है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी बढ़ती हैसियत के कारण इस सूची में पहली बार स्थान बनाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख उनके पति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं।

Business News inextlive from Business News Desk