- अपनी बच्चियों का रखें ख्याल

- नाबालिगों के साथ लगातार बढ़ रही रेप की वारदातें

- किसी के भरोसे छोड़ा तो हो सकता है हादसा

- ब्वायफ्रेंड के साथ भी घूमने वाली लड़कियां फंस चुकी हैं

- जनवरी में हुई तीन वारदातों ने खड़ा किया सवाल

PATNA : भरोसा किस पर करें विश्वासी किसे मानें, कुछ लोगों की करतूत ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लड़कियों के मामले में एक ओर जहां रिश्तेदारी तार तार हो रही रही है वहीं दूसरी ओर पड़ोसी और दोस्त भी भरोसेमंद नहीं रहे। सामने आ रहे मामले लोगों को अलर्ट कर रहे हैं मगर हम अब भी चूक रहे हैं। इसे समझने की जरूरत है। हाल में हुई कई वारदातें इसकी गवाह है कि अगर खुद ही ख्याल न रखा तो फंसती जायेगी। अपने बच्चों की चिन्ता खुद करें किसी के भरोसे न छोड़े। शुक्रवार को सामने आये शास्त्रीनगर थाने की एक वारदात ने सबको सकते में डाल दिया। रिश्तेदार की हरकतों से तंग आकर आखिरकार लड़की को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। लड़की ने मौसा पर नशा खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया। उसके माता पिता ने भरोसा कर बेटी को उनके पास भेजा मगर जैसा आरोप लड़की ने लगाया उसके बाद तो उनके पैरों तले से भी जमीन खिसक गई। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौसा की गिरफ्तारी में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस लगी है।

पड़ोसी से सावधान रहें

पिछले कुछ दिनों की ही बात करे तो दो नाबालिग लड़कियों को उनके पड़ोसियों ने ही शिकार बनाया है। उनकी इज्जत के साथ खेला। बुद्धा कॉलोनी एरिया में क् जनवरी को ही न्यू इयर सेलेब्रेट करने के लिए आशीष नाम के युवक ने अपनी पड़ोसी नाबालिग लड़कों को बुलाया। आशीष चार सालों से उस लड़की के अपार्टमेंट के पास ही रहता था और सभी उसे जानते थे घुल मिल चुका था। लेकिन मानसिक रूप से कमजोर लड़की उसे भैया कहती थी लेकिन उसने इसकी भी लाज न रखी और विश्वास करने का फायदा उठाया। यही नहीं इससे पहले दीघा थाना एरिया के रामजीचक में भी आठ साल की बच्ची के साथ दो उम्रदराज लोगों ने दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी उसके पड़ोस में ही रहते हैं। लड़की की मां ने सिटी एसपी शिवदीप लांडे से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी थी इसके बाद ही मामला दर्ज हुआ और कार्रवाई शुरू हुई।

बर्बादी की राह दिखा रहे अनजान जगह।

लड़कियां दोस्तों के साथ अक्सर ऐसी जगहों पर चली जा रही हैं जहां वे फंस रही हैं। ऐसी कई घटनायें सामने आई हैं। हाल ही में हुए बिहटा गैंग रेप कांड की पीडि़ता अपने ब्वायफ्रेंड के साथ एक अनजान जगह चली गई जिसका फायदा दरिंदों ने उठा लिया। उसे ब्वायफ्रेंड के सामने ही गैंग रेप किया। यही नही सात जनवरी को भी कदमकुंआ थाना एरिया में एक हॉस्टल में रहने वाली लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि वह एक लड़के के चंगुल में फंस गई और उसने बहादुरपुर इलाके में एक अनजान मकान में ले जाकर उसके साथ रेप किया। ब्वायफ्रेंड के साथ देखने के बाद वह लड़का उसके घर वालों को बताने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने उस लड़के का स्केच भी लड़की के बताये हुलिये पर बनाया है।

नाबालिग लड़कियों के रेप

नाबालिग लड़कियां रेपिस्टों के निशाने हैं। पिछले ख्0 दिनों की ही बात करें तो अबतक चार नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले सामने आये हैं। पिछले साल रेप की 8क् वारदातें पटना में हुई हैं। जनवरी में भी जिस तरह से रेप के मामले सामने आ रहे है चौंकाने वाली है। अब भी कई मामले लोक लाज के डर से दबा दिये जा रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में खुद लड़कियां हिम्मत जुटाकर सामने आ रही हैं।

ख्0 दिनों में हुई रेप की वारदातें

क्म् जनवरी - शास्त्रीनगर थाना- नाबालिग ने मौसा पर लगाया नशा देकर रेप करने का आरोप।

7 जनवरी - कदमकुआं थाना- हॉस्टल में रहने वाली लड़की का युवक ने किया रेप।

क् जनवरी - बुद्धा कॉलोनी थाना- नाबालिग लड़की को हॉस्टल में बुलाकर पड़ोसी ने किया रेप।

ख्7 दिसम्बर - दीघा थाना- नाबालिग के साथ पड़ोसियों ने किया गैंग रेप।

कोई लड़की ऐसे ही निकलकर बाहर नहीं आती ऐसी शिकायत करने। शास्त्रीनगर में लड़की ने रिश्तेदार के खिलाफ कंप्लेन करने की जो हिम्मत दिखाई है, वह अच्छी है। उचित कार्रवाई है होगी। अनुसंधान चल रहा है लेकिन जो कानून है उसके तहत आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

- जितेन्द्र राणा, एसएसपी