- दर्ज कराई गई प्राथमिकी, आठ आरोपित

- तलाश में लगे एएसपी अभियान, एसपी भी पहुंचे जंदाहा

HAZIPUR/PATNA: गुरुवार को किडनैप्ड जंदाहा के महिसौर निवासी दो किसानों का पता नहीं चला है। शुक्रवार की सुबह अपह्रत रंजीत सिंह की पत्नी वार्ड सदस्य अनीता देवी ने लिखित सूचना जंदाहा थाना को दी थी, लेकिन घटनास्थल पातेपुर थाना क्षेत्र होने के कारण प्राथमिकी पातेपुर थाने में दर्ज की गई है। प्राथमिकी में डीह बुचौली निवासी कथित नक्सली अमरनाथ सहनी, उसकी पत्नी किरण देवी एवं अमरनाथ सहनी के पुत्र सहित करीब आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। जंदाहा पुलिस ने नामजद आरोपितों के परिवार की चार महिलाओं को हिरासत में लिया है।

फिर हो गया फोन स्विच ऑफ

जंदाहा एवं पातेपुर थाना पुलिस एसएसबी के जवानों के साथ माओवादियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने खोजी कुत्ता भी मंगाया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की दोपहर एएसपी अभियान भी पुलिस बल के साथ जंदाहा पहुंचे तथा कार्रवाई शुरू की। शाम को एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो भी थाने पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों के साथ मंथन किया। इधर प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजीत कुमार सिंह उर्फ चुनचुन सिंह एवं ग्रामीण रमेश झा अमठामा स्थित खेत में गेहूं की फसल की ¨सचाई कर गुरुवार की देर रात घर आ रहे थे तभी रास्ते में दोनों को कथित नक्सली अमरनाथ सहनी व उसके सहयोगियों ने अगवा कर लिया। देर रात तक वापस नहीं आने पर जब रमेश झा की पत्नी ने पति के मोबाइल पर संपर्क किया तो रमेश ने बताया था कि दोनों को अगवा कर लिया गया है। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।