- एनजीटी ने निगम की दस साल पुरानी बसों पर लगाई रोक

LUCKNOW:

दिल्ली की हवा में जहर घोल रही परिवहन निगम की उन बसों को अब एनसीआर में एंट्री नहीं मिलेगी जो दस साल से अधिक की उम्र पूरी कर चुकी हैं। एनजीटी के इस आदेश के बाद परिवहन निगम की लगभग आठ सौ बसों का एनसीआर सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित हो गया है।

तत्काल रूट से हटाई जाएं बसें

परिवहन निगम ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों और डिपो के लिए सर्कुलर जारी कर निर्देशित किया है कि 10 साल पुरानी बसों को दिल्ली रूट से तत्काल हटा लिया जाए। इनमें 73 साधारण बसें लखनऊ रीजन की हैं। अब इन बसों का संचालन सिर्फ मुरादाबाद तक ही होगा।

इन बसों का होगा संचालन

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एचएस गाबा ने निर्देश दिए है कि एनजीटी के आदेश को ध्यान में रखते हुए निगम की दस साल पुरानी बसों का संचालन सिर्फ मुरादाबाद तक किया जाए। दिल्ली के लिए केवल वही बसें भेजी जाएंगी जो दो से तीन साल पुरानी होंगी।

लखनऊ में सर्वाधिक पुरानी बसें

लखनऊ परिक्षेत्र में तकरीबन 1100 बसें हैं। इनमें साधारण, वातानुकूलित और अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन सातो डिपो को मिलाकर लगभग 73 बसें ऐसी है जो दस साल से अधिक उम्र की हैं।