बोतलों पर निर्भर रह गए ऑफिस व लोग

शहर में खराब पड़े हुए हैं तमाम हैंडपंप

Meerut। शहर में अब हैंडपंप की जगह पानी की बोतलों ने ले ली है। सरकारी विभागों में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। वहां पर अब पानी की बोतल उपयोग में लाई जाती है। यही नहीं कई विभागों में आरओ सिस्टम भी लग गए हैं। कारण है भूजल स्तर का दिन ब दिन गिरना। इसकी बढ़ोत्तरी करने के लिए अधिकारी इतने गंभीर हैं कि शासन की योजनाओं को फाइलों में दबाकर रख देते हैं।

हैंडपंप पड़े हुए हैं खराब

नगर निगम की माने तो शहर में 1500 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। लेकिन हकीकत में खराब हैंडपंप की संख्या काफी अधिक है। खराब पड़े हुए हैं। इस साल निगम द्वारा कोई हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया, न ही कोई नया हैंडपंप शहर में लगाया गया। नगर निगम ने शहर में 8850 हैंडपंप लगा रखे हैं।

अधिकांश हैंडपंप खराब

आई नेक्स्ट की टीम ने जब सरकारी विभागों में गई तो वहां पर हैंडपंप खराब मिले। सबसे पहले हम मंगलपांड नगर स्थित सांख्यिकी विभाग में गए तो वहां पर हैंडपंप खराब पड़ा हुआ था। इसके बाद हम कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वहां पर नल खराब पड़ा हुआ था। कचहरी गेट व रोडवेज बस अड्डे पर भी हैंडपंप खराब पड़े हुए थे। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले के हैंडपंप हमने तो वहां के हैंडपंप की स्थिति भी सरकारी विभागों के जैसी थी। वहां पर हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा था।

----

हैंडपंप तो अब खत्म से हो गए। न तो कोई इस ओर ध्यान देता है और न ही इससे निकलने वाला पानी स्वच्छ होता है। इसीलिए इनका उपयोग करना बंद कर दिया गया है। भूजल स्तर इतना गिर गया है कि अब हैंडपंप के लिए 150 फिट से अधिक बोरिंग कराना पड़ता है।

मुकेश कुमार

जब हम छोटे थे तो कहीं भी खेलते वक्त हैंडपंप दिख जाता था और पानी पी लेते थे। लेकिन अब तो किसी हैंडपंप से पानी ही नहीं निकलता है। हैंडपंप केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। इनकी जगह मोटर और सबमर्सिबल ने ले ली है।

अमित शर्मा

पहले फ्रिज और आरओ कहां थे। हमें बचपन का याद है कि हमारे घर में घड़ा हुआ करता था। इसके अलावा एक हैंडपंप भी लगा हुआ था। घड़े की जगह फ्रिज ने ले ली है और हैंडपंप की जगह मोटर ने ले ही है। हैंडपंप से शरीर की कसरत भी हो जाती थी।

दीपक त्यागी

हैंडपंप अब कहां रहे हैं। जो हैं वह खराब पड़े हुए हैं। शहर से तो हैंडपंप गायब होते जा रहे हैं। गांव में भी अब सबमर्सिबल लगने लगे हैं। गर्मियों में हैंडपंप के पानी का ही उपयोग किया करते थे। हैंडपंप से बहुत ठंडा पानी निकलता है। लेकिन अब हैंडपंप दिखाई ही कम देते हैं।

रजत गुप्ता

ऑफिशियल स्टैंड

नगर निगम ने शहर में आठ हजार से अधिक हैंडपंप लगा रखे हैं। अगर किसी हैंडपंप के खराब होने की सूचना मिलती है उसे ठीक कराया जाता है। अधिकांश हैंडपंप ठीक हैं।

संजय सिन्हा

जीएम, जलकल