गल्र्स के साथ मारपीट और गाली-गलौज तो करती ही हैं, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देती हैं। देर रात तक हॉस्टल से बाहर रहना और रूल्स फॉलो न करना उनकी आदत बन चुकी है। उनके डर से कई लड़कियां हॉस्टल छोडक़र जा चुकी हैं। ये दबंग सिस्टर्स हैं इंद्रा नगर स्थित एससी-एसटी गल्र्स हॉस्टल की रेनू और श्रीदेवी। दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज होने के बाद आई नेक्स्ट रिपोर्टर हॉस्टल पहुंची तो ये हकीकत सामने आई।

इनसे तो भगवान बचाए !

आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने हॉस्टल में मौजूद गल्र्स, स्टाफ और आरोपी बहनों से भी बात की.  गल्र्स ने बताया कि दोनों सगी बहनें हैं और करीब चार सालों से यहां रह रही हैं। रेनू एलएलबी कर चुकी है और श्रीदेवी आईएएस की प्रिपरेशन कर रही है। गल्र्स का कहना है कि दोनों दबंग किस्म की हैं और किसी से डरती नहीं हैं। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करती हैं और गल्र्स को मारती हैं। अपने रूम में ईंटें, सरिया, डंडे और तेजाब रखा हुआ है। कोई इनके खिलाफ बोलने की कोशिश करता है तो तेजाब डालने की धमकी देती हैं। हॉस्टल की वार्डेन सरोज ने बताया कि दोनो बहनों की हरकतों से स्टाफ भी परेशान है। दबंग बहनें हॉस्टल के रूल्स और रेग्यूलेशन फॉलो नहीं करतीं। दोनों ने रूम पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। तीन साल से कोई फॉर्मेलिटी पूरी नहीं की है। देर रात तक हॉस्टल से गायब रहती हैं।

डर से छोड़ दिया hostel

दबंग बहनों के आतंक से पूरा हॉस्टल डरा हुआ है। गल्र्स को अपने इशारों पर चलने के लिए कहती हैं। आते-जाते उन्हें धमकाती हैं। बेहद रफ लैंग्वेज में बात करती हैं और गालियां देती हैं। पूरे हॉस्टल का माहौल खराब कर रखा है। हॉस्टल का स्टाफ तक बहनों से खौफ खाता है। फ्राइडे को वर्षा के साथ मारपीट करने से पहले रेनू और श्रीदेवी हॉस्टल में रहने वाली विजेता, शालिनी, साधना के साथ मारपीट करके उन्हें घायल कर चुकी हैं। इनके डर से तीनों हॉस्टल छोडक़र चली गईं.

दांत और नाखून हैं इनके हथियार

दोनों बहनों की पिटाई से घायल वर्षा ने बताया कि डीएम के जाते ही दोनों बहनें हॉस्टल में घुसीं और सबसे लड़ती हुई अपने कमरे में पहुंचीं। सामान रखने के बाद सीधे मेरे रूम पर आ धमकीं। मैं रूम के बाहर कपड़े फैला रही थी। रेनू और श्रीदेवी ने धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट करने लगीं। शोर सुनकर बाकी गल्र्स और स्टाफ मेंबर्स भी आ गए। दोनों ने वर्षा को दांतों से कई जगह काट लिया और नाखूनों से नोचा था। वर्षा के हाथ और गले में बने निशान भी इसकी तस्दीक करते हैं। रेनू और श्रीदेवी के आतंक से गल्र्स के साथ सिक्योरिटी स्टाफ भी पेरशान है। वार्डेन सरोज ने बताया कि सिक्योरिटी वाले जॉब छोडऩे की बात कह रहे हैं। इससे पहले भी मारपीट करने पर हमने मजिस्ट्रेट से इनकी कम्पलेंट की थी। इसके बाद इन्हें हॉस्टल से हटाने के आदेश भी हुए मगर इनकी दबंगई के आगे कोई इनका कुछ नहीं कर पाया। दोनों अपने रिलेशंस बड़े-बड़े अधिकारियों और मिनिस्टर्स से बताती हैं।

फिर काटा हंगामा

बात मीडिया तक पहुंचने से हॉस्टल गल्र्स को सैटरडे शाम एक बार फिर रेनू और श्रीदेवी के आतंक का शिकार होना पड़ा। दोनों ने गल्र्स को डंडे और सरियों से पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। लड़कियां जान बचाकर हॉस्टल से बाहर निकल आईं। सबका रो-रोकर बुरा हाल था। कोई भी अंदर जाने को तैयार नहीं था। एसीएम-6 राजेश त्रिपाठी ने दोषियों को फौरन हॉस्टल से निकालने की बात कही है.

DM से complaint की मिली सजा

डीएम डॉ। हरिओम फ्राइडे मॉर्निंग हॉस्टल का मुआयना करने पहुंचे थे। इसी दौरान गल्र्स ने रेनू और श्रीदेवी की कंपलेंट कर दी थी। डीएम ने दोनों गल्र्स को हॉस्टल से बाहर करने के आदेश दिए थे। हॉस्टल लौटने पर जब उन्हें कंपलेंट के बारे में पता चला तो दोनों ने गल्र्स को दौड़ाकर पीटा था। उनके कपड़े फाड़ दिए थे। पिटाई से वर्षा का हाथ टूट गया था। वर्षा ने दोनों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.