KANPUR : आगामी ख्9-फ्0 जून से शुरू होने वाले रमजान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मुस्लिम इलाकों में बिजली-पानी के खास इंतजाम के आदेश दिए हैं। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने मीटिंग के दौरान जलसंस्थान को रात फ् बजे से सुबह भ् बजे, क्क् बजे से दोपहर ख् बजे व शाम भ् बजे से रात 8 बजे तक हाई प्रेशर वॉटर सप्लाई के आदेश दिए हैं। वहीं केस्को अफसरों को लखनऊ से सम्पर्क करके शाम म् बजे से सुबह म् बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने को कहा है। बेकनगंज, कोतवाली, मूलगंज, चमनगंज इलाकों में चार गैंग चौबीस घंटे उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए हैं। परेड बिजलीघर पर एक कंट्रोल रूम सेटअप करने को भी कहा गया है जिससे फॉल्ट आदि की सूचना पर फौरन कार्रवाई की जा सके।

फैक्ट्री एरिया की गुल रहेगी लाइट

संडे को दादा नगर डिवीजन के उद्योग कुंज सबस्टेशन के क्क् केवी फीडर बसबार की ओवरहॉलिंग केस्को करेगा। जिसके चलते इस सबस्टेशन के ईस्ट और कैनाल फीडर से जुड़े फैक्ट्री एरिया की पॉवर सप्लाई सुबह क्0 से शाम म् बजे तक गुल रहेगी।

संडे को केस्को के कैम्प में मिलेगा कनेक्शन

अगर आप नए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के लिए परेशान है या फिर पॉवर लोड बढ़वाना चाहते हैं तो परेशान ना हो। संडे को केस्को सभी क्8 डिवीजन में कैम्प लगाने जा रहा है। जिसमें तुरन्त ही नए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन दिए जाएंगें। साथ ही पॉवर लोड भी बढ़ाया जा सकता है। ये जानकारी केस्को ऑफिसर आरडी पांडेय ने दी है।