- भीषण गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी लोगों को राहत

- शुक्रवार को भी तपिश से परेशान रहे गोरखपुराइट्स

GORAKHPUR: मानसून में हो रही देरी के कारण सूरज की बढ़ती तपिश की गर्मी ने शुक्रवार का भी गोरखपुराइट्स को परेशान किया। सुबह 9 बजे तक आसमान में छाए बादलों के कारण एक समय बारिश के आसार दिखाई दे रहे थे। लेकिन जल्दी ही बादलों को हटाकर दहकते सूरज ने आसमान पर अपना कब्जा कर लिया। गर्मी का आलम यह था कि ज्यादातर सड़कें दोपहर तीन बजे तक अपेक्षाकृत शांत दिखाई दीं। इस दौरान जो लोग सड़कों पर दिखाई दे भी रहे थे उनमें से अधिकांश ने अपने बचाव में चेहरे ढक रखे थे। गर्मी की वजह से शुक्रवार को जूस, शरबत की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। शाम को जैसे ही तापमान में गिरावट हुई लोग सड़कों पर नजर आने लगे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 व अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्यिस रहेगा। यही नहीं, आने वाले तीन-चार दिनों तक भी मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के अनुमान हैं। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि इस बार मानसून 25 तारीख के बाद ही आने वाला है। 25 से 28 के बीच बारिश के आसार हैं। मानसून के आने तक तापमान के यूं बढ़ते रहने का ही अनुमान है।

पिछले एक हफ्ते में यूं रहा मौसम का हाल

तरीख मैक्सिमम मिनिमम

22 जून 42 28.7

21 जून 40.4 27.2

20 जून 41.4 29.9

19 जून 40.7 28.4

18 जून 40.4 26.8

17 जून 40.5 28.6

16 जून 38.5 26.3

15 जून 33.4 26.6

वर्जन

इस बार मानसून 25 तारीख के बाद ही आने वाला है। 25 से 28 के बीच बारिश के आसार हैं। तब तक तापमान के यूं बढ़ते रहने का ही अनुमान है।

- शफीक सिद्दकी, मौसम वैज्ञानिक