- 14 मई बाद नरम होगा मौसम

- ग्रहों ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, बढ़ते टेंप्रेचर से बुरा हाल

GORAKHPUR : सूरज की नजरें टेढ़ी होने का खामियाजा गोरखपुराइट्स भुगत रहे हैं। इससे अप्रैल में जून की तपिश झेल रहे गोरखपुराइट्स का बुरा हाल है। मौसम के इस बदले मिजाज के लिए भले ही वेदर एक्सपर्ट डब्ल्यूडी (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) को रीजन बता रहे हो, मगर

ज्योतिषाचार्य इसे ग्रहों का इफेक्ट बता रहे हैं। ग्रहों की बदली चाल से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। तभी अप्रैल मंथ में हल्की गर्मी होने के बजाए चिलचिलाती धूप लोगों के शरीर को जला रही है। ग्रहों के हिसाब से मौसम का मिजाज क्ब् मई के बाद कुछ नरम पड़ेगा। तब तक पारा ब्0 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है।

मंगल और सूर्य बढ़ा रहे गर्मी

ज्योतिषाचार्य पं। नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस मंथ में पड़ रही भयंकर गर्मी के पीछे मेन रीजन ग्रह हैं। गर्मी बढ़ाने के पीछे दो ग्रह मंगल और सूर्य होते हैं, जिन्हें अग्नि का रूप माना जाता है। मंगल इस टाइम वक्रीय होकर चल रहा है जिससे गर्मी बढ़ रही है। वहीं शनि भी वक्रीय होने के साथ राहु से संयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्ब् मई के बाद ग्रह पूरी तरह परिवर्तित हो जाएंगे। इसके बाद ही मौसम का मिजाज कुछ नरम पड़ेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के कारण अभी गर्मी अधिक पड़ रही है।