वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों रहने वालों को इस बार घर आने की टेंशन सता रही है। दूसरी सिटी में रहने वाले स्टूडेंट्स को घर आने के लिए वेटिंग टिकट तक नसीब नहीं हो रहे हैं, वहीं फैमिली वाले लोगों को फैमिली के साथ बस से लंबी दूरी का सामना करना पड़ेगा।

अब तो बस ही सहारा है

एक तरफ जहां गोरखधाम एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नो रूम है। यही हाल वैशाली और आम्रपाली एक्सप्रेस का है। अब ऐसे में लोगों की बस से 24 घंटे का सफर करना मजबूरी बनती जा रही है। वहीं बस से सफर करने की प्लानिंग करने वाले लोगों की माने तो बस का किराया भी ज्यादा है। कई लोगों ने दीवाली में इस बार घर आने की प्लानिंग कैंसिल कर दी है।

(12556) गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस

  डेट               सेकेंड एसी     थर्ड एसी

  31 अक्टू.         नो रूम            नो रूम

  01 नवंबर         नो रूम            नो रूम

  02 नवंबर          वेटिंग            नो रूम

(12554) वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस

डेट         सेकेंड एसी    थर्ड एसी

1 नवंबर      नो रूम       नो रूम

2 नवंबर       नो रूम      नो रूम

(15708) आम्रपाली एक्सप्रेस    

डेट           सेकेंड एसी     थर्ड एसी

1 नवंबर         नो रूम             नो रूम

2 नवंबर         नो रूम             नो रूम

यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पूजा स्पेशल के नाम से स्पेशल ट्रेंस भी चल रही हैं। इसके अलावा एक्स्ट्रा कोच भी लगाए जा रहे हैं।

आलोक कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनई रेलवे