- सिर्फ एक दिन सख्ती दूसरे दिन फिर हालत जस के तस

- बोलार्ड पिचक गए, जमीन पर रेखा भी हुई गायब

kanpur@inext.co.in

KANPUR : सिटी में मार्केट्स से इनक्रोचमेंट हटाने के लिए पुलिस रोज अभियान चला रही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए बांधी गई लक्ष्मण रेखा को क्रास करते ही पहिए पर व्हील क्लैंप लगा दिया जाता है। लेकिन सिटी में कई मार्केट्स ऐसे हैं, जहां रोज ही लक्ष्मण रेखा लांघी जा रही है। हाल में जिन मार्केट्स में पुलिस का ये अभियान चलाया गया दूसरे ही दिन उन मार्केट्स में भी लक्ष्मण रेखा की अवहेलना होते दिखी। आई नेक्स्ट ने सिटी के मार्केट्स का रियलटी चेक किया तो यही निकल कर आया।

दोपहर क् बजे नवीन मार्केट

यहां कई कारें लक्ष्मण रेखा पार कर खड़ी थीं। ये सिटी का अतिव्यस्त मार्केट है। यहां दिन भर लोगों की भीड़ जमा रहती है। यहां आने वाले ग्राहकों व शॉपकीपर्स किसी को भी लक्ष्मण रेखा की चिंता नहीं है। बोलार्ड भी कई जगह पर टूट कर गिर गए हैं।

दोपहर ख् बजे हर्ष नगर चौराहा

हर्ष नगर चौराहा भी बिजी चौराहों में माना जाता है। इस चौराहे पर भी लक्ष्मण रेखा बांधी गई थी। लेकिन अब तो यहां न लक्ष्मण रेखा है और न ही बोलार्ड बचे हैं। इस चौराहे के आटो मोबाइल की बड़ी मार्केट है। हाल ये है कि आधी सड़क तक वाहन खड़े होते हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां से निकला दूभर है।

दोपहर फ् बजे, अजमेरी चौराहा, चमनगंज

दोपहर फ् बजे रिपोर्टर अजमेरी चौराहा पहुंचा। इस चौराहे पर पब्लिक को तो छोडि़ए। यहां बिरयानी की दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदार ही लक्ष्मण रेखा को पार कर आगे तक दुकान लगाए रहते हैं। हाल ही में यहां पर पुलिस का अभियान चला था। जिसमें कई वाहनों का चालान काटा गया था। लेकिन अब हालत फिर जस की तस है।

दोपहर ब् बजे बेकनगंज मार्केट

इस मार्केट में कई जगह तो पुलिस की बनाई लक्ष्मण रेखा, यानि कि रस्सी ही दुकानदारों, अतिक्रमणकारियों और वाहनों के आवागमन से गायब हो गई है। कई जगहों बोलार्ड चोरी हो गए हैं। आलम ये है कि लक्ष्मण रेखा न होने के चलते पब्लिक अपने मन माफिक गाड़ी खड़ी करती है।

पिचक गए बोलार्ड, लाइन गायब

सिटी के ट्रैफिक सिस्टम को दुरस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लक्ष्मण रेखा बनाई थी। लेकिन समय के साथ कई स्थानों से रेखा गायब हो चुकी है। वहीं जो बोलार्ड लगाए गए थे। जिनके लिए ये दावा किया गया था। कि ये गाड़ी की चोट से अगर गिरते हैं तो फिर से खड़े हो जाएंगे। पूरी तरह से पिचक कर जमीन पर पड़े हैं। अब ऐसे में ट्रैफिक पुलिस लक्ष्मण रेखा का पालन पब्लिक से कैसे कराती है, ये बड़ा सवाल है।

----

शहर में जहां-जहां बोलार्ड टूट गए हैं उनको दोबारा लगाया जाएगा। और जहां लाइन मिट गई उसको सही किया जाएगा। ट्रैफिक सिस्टम हर हालत में दुरुस्त किया जाएगा। फिर से पुलिस जल्द ही रोडस पवर निकलकर अभियान चलाएगी। अभियान का इंटरवल रेगुलर करने का प्रयास होगा, जिससे अतिक्रमण रुक सके।

-मनीराम, एसपी ट्रैफिक