RANCHI : सिटी की आधी आबादी मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पानी के लिए तड़पी। दरअसल, सुबह नौ बजे सामान्य तरीके से पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन रुक्का डैम से बूटी जलागार के बीच पाइपलाइन में जहां सोमवार को ज्वाइंट वॉल्व लगाया गया था, उसके फिर से खुल जाने की वजह से आपूर्ति बंद कर देनी पड़ी। इसके उपरांत मेंटनेंस का काम फिर से शुरू किया गया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे रुक्का डैम से फिर पानी आपूर्ति शुरु हुई। करीब आठ बजे रात तक इस पानी को बूटी जलागार में स्टोर किया गया। इसके बाद ही शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति की सकी।

रात नौ बजे हुई वाटर सप्लाई

बूटी जलागार के कार्यपालक अभियंता केके वर्मा ने बताया कि रुक्का डैम में मेंटेनेंस होने के कारण सोमवार और मंगलवार को दिनभर शहर को पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी। मंगलवार को दोपहर के तीन बजे रुक्का डैम से पानी का सप्लाई शुरू हुआ, इसलिए बूटी जलागार में पानी स्टोर करने में 5 घंटे का समय लगा। रात के करीब 9 बजे शहर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई की गई।

मेंटनेंस ने रोक दी पानी की आपूर्ति

सिटी के कई इलाकों में सोमवार से ही पानी की आपूर्ति बंद है। रुक्का डैम से बूटी जलागार के बीच चल रहे मेंटनेंस वर्क के कारण ही पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। हालांकि, हटिया और गोंदा डैम से सामान्य तरीके से पानी की आपूर्ति जारी रही। लेकिन, खास बात है कि शहर के 75 परसेंट इलाका पानी के लिए रुक्का डैम से होनेवाली आपूर्ति पर निर्भर है।

आज से सामान्य हो जाएगी आपूर्ति

रुक्का डैम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रभात कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के कारण शहर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। रुक्का डैम से बूटी तक के लिए स्विस वॉल्व लगाना बहुत जरूरी था, क्योंकि वॉल्व लगने से पानी का प्रेशर जो डैम से बूटी तक के लिए सप्लाई होता है वह धीमा हो गया था। अब वॉल्व लग जाने के बाद पानी का सप्लाई तेजी से बूटी जलागार तक के लिए हो सकेगा। आज से शहर में पानी की आपूर्ति समान हो जाएगी,