ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(1) Nobel Prize in Physics :- 2015 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज दो लोगों को दिया जा रहा है। तकाकी काजिता और बी.मैकडोनल्ड को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इन्हें न्यूट्रिनो ऑस्किलेशन की खोज करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(2) Nobel Prize in Chemistry :- 2015 का केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज तीन लोगों को दिया जा रहा है। थॉमस लिंडल, पॉल मोडरिक और अजीज सेंकर को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्होनें डीएनए रिपेयर को लेकर एक मैकेनिस्टिक तैयार किया है।

ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(3) Nobel Prize in Medicine :- यह पुरस्कार दो भागों में डिवाइड किया गया है। पहले भाग में विलियम कैंपबेल और सतोषी मूरा को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन्होंने पैरासाइट्स से होने वाले इंफेक्शंस की थेरेपी डिस्कवर की है। वहीं इस कैटेगरी के आधे हिस्से में योयोतू को पुरस्कार दिया जा रहा है। जिन्होंने मलेरिया से बचने का तरीका ढूंढ निकाला है।

ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(4) Nobel Prize in Literature :- बेलारूस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सीविच को इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें उनकी कृतियों में पूर्व सोवियत संघ में लोगों की जिंदगी के वर्णन को लेकर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाली वह 14वीं महिला हैं।

ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(5) The Nobel Peace Prize :- 2015 का नोबेल शांति पुरस्कार ट्यूनिशिया की एक संस्था नेशनल डॉयलाग क्वॉरटेट को दिया जा रहा है। यह संस्था ट्यूनिशिया को क्रांति से शांति की ओर ले गई।

ये हैं 2015 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता

(6) Nobel Prize in Economic Sciences :- स्कॉटलैंड के एंगस डीटोन को इस साल का इकोनॉमिक साइंस नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। एंगस को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उपभोग, गरीबी व कल्याण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के एवज में दिया गया है। पहली बार एंगस अपनी उपभोक्ता मांग पर बनाए गए मॉडल 'आलमोस्ट आइडियल डिमांड सिस्टम' के माध्यम से चर्चा में आए थे। इस मॉडल को इन्होंने जॉन मुलर के साथ मिलकर तैयार किया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk