नामचीन बिजनेसमैन राजेन्द्र सिंह बन चुके है युवाओं के आईकन

ALLAHABAD: जिस उम्र में इंसान तीर्थयात्रा और धार्मिक क्रियाकलापों में समय देता है उस उम्र में ममफोर्डगंज निवासी राजेन्द्र नारायण सिंह युवाओं को भी मात दे रहे हैं। चार दशक से अधिक समय से बिजनेस कर रहे 72 वर्षीय सिंह आज के दौर में भी रोज आठ घंटे तक करते करते हैं। सिविल लाइंस के मशहूर पहनावा ब्रांड शो रूम हो या वुडवर्ड का होल सेल का वर्क या सॉल्यूशन इवेंट कंपनी का कार्य। तीनों प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से पहुंचकर ना केवल वहां के कर्मचारियों को हार्डवर्क के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि संयुक्त परिवार में उनके वर्क कल्चर की वजह से हर कोई उनसे बिना पूछे कोई निर्णय नहीं लेता है।

सामूहिक विवाह की बड़ी पहचान

जायसवाल समाज की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले सामूहिक विवाह का आयोजन सिंह के सानिध्य में ही कराया जाता है। बारह वर्ष वे प्रत्येक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन के जोड़ों को ब्रांडेड शेरवानी और रेडीमेड शूट व लहंगा गिफ्ट के रूप में देते रहे हैं। रात भर समारोह में बैठकर व्यवस्था में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा पहनावा शो रूम से हर महीने किसी एक गरीब व्यक्ति को आर्थिक मदद के रूप में गुप्त दान करते हैं। इसकी जानकारी खुद उनके सिवाय किसी को नहीं रहती है।