कुछ भी हो सकता है

सभी दलों ने अपने अपने पैनल तैयार कर लिए हैं। कुछ ने पैनल घोषित कर दिया है तो कुछ नामांकन का इंतजार कर रहे हैं। ये नामांकन में अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद ही पैनल घोषित करने की रणनीति बना रहे हैं। बता दें कि मेरठ कॉलेज का चुनाव सीसीएसयू कैंपस के चुनाव से भी बड़ा माना जाता है। क्योंकि यूनिवर्सिटी कैंपस में जहां 32सौ वोट थे वहीं मेरठ कॉलेज में 12 हजार वोटर है। चुनाव की तैयारियों के लिए मेरठ कॉलेज में बंदोबस्त शुरू हो गए हैं। सूत्रों की माने तो चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है।

ये था सीन

साल 2012-13 में मेरठ कॉलेज में 11037 वोटर थे। कॉलेज में कुल 52 छात्रों ने नामांकन दाखिल किया था और लास्ट में तीस ने चुनाव लड़ा था। इसी तरह डीएन कॉलेज में 33सौ वोटर थे। कुल 30 छात्रों ने नामांकन किया और अंत में 16 ने ही चुनाव लड़ा। इस्माईल कॉलेज में भी 3076 वोटर थे, कुल 26 छात्राओं ने यहां से चुनाव लड़ा था।

डीएन और इस्माईल में चुनाव कार्यक्रम

नामांकन - दस से दो बजे तक - 6 नवंबर

स्क्रूटनी - दो से तीन बजे तक - 6 नवंबर

लिस्ट पब्लिकेशन - चार बजे - 6 नवंबर

नाम वापसी - 11 से एक बजे तक - 7 नवंबर

फाइनल लिस्ट - तीन बजे - 7 नवंबर

वोटिंग - आठ से दो बजे - 12 नवंबर

मेरठ कॉलेज में चुनाव कार्यक्रम

नामांकन - दस से दो बजे तक - 6 नवंबर

लिस्ट पब्लिकेशन - चार बजे - 6 नवंबर

स्क्रूटनी - दस से एक बजे - 7 नवंबर

लिस्ट पब्लिकेशन - डेढ बजे - 7 नवंबर

नाम वापसी - दो से चार बजे - 7 नवंबर

फाइनल लिस्ट - पांच बजे - 7 नवंबर

वोटिंग - आठ से दो बजे - 12 नवंबर

National News inextlive from India News Desk