PRATAPGARH ( 9 Dec, JNN): सहालग के समय में लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों पर नो इंट्री लगा दी है। मगर यह आदेश केवल हवा में ही है। इसका धरातल पर अनुपालन आज तक नहीं हो पाया। जिसकी वजह से रात के समय सड़कों पर बारात लगने से तगड़ा जाम लग जाता है। इस माज में अकारण सवारी वाहनों को भी घंटों फंस जाते हैं।

ध्यान नहीं दे रहे हैं अधिकारी

बताते चलेंकि सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों पर शहर में नो इंट्री का आदेश है। अधिकारी अपने ही आदेश का अनुपालन नहीं करा पा रहे हैं। उक्त समय पर शहर में न सिर्फ सवारी वाहन बल्कि ओवर लोड ट्रकों का भी आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है। पुलिस सिपाही तो दूर अधिकारी तक इन ट्रकों के चक्कों में बे्रक नहीं लगा पा रहे हैं।