-आरोपितों की विशेष पॉक्सो कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

र्रून्स्नस्नन्क्त्रक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन्: बालिका गृह यौन ¨हसा प्रकरण के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर सहित 10 आरोपितों की विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश आरपी तिवारी के समक्ष शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। अन्य आरोपित सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) सदस्य विकास कुमार, निलंबित सीपीओ (बाल संरक्षण अधिकारी) रवि रोशन और सात अन्य महिलाओं की भी पेशी हुई। सुरक्षा कारणों से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो नरेंद्र कुमार ने सभी आरोपितों की पेशी वीडियो

कांफ्रेंसिंग से कराने की अर्जी विशेष कोर्ट के समक्ष दी थी। इसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनुमति दे दी। सभी आरोपितों की अगली पेशी के लिए कोर्ट ने एक सितंबर की तारीख मुकर्रर की है।

ब्रजेश ने कहा, जेल में खतरा

पेशी के दौरान ब्रजेश ने कोर्ट के समक्ष जेल के उच्च सुरक्षा सेल में रखे जाने का मामला उठाया। कहा कि सेल में माओवादियों के साथ रखा गया है। उनसे जान को खतरा है। कोर्ट ने इसे जेल की सुरक्षा का मामला बताते हुए किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इन्कार किया। आठ अगस्त को पेशी के लिए हाजत से कोर्ट ले जाने के दौरान कचहरी परिसर में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर को चेहरे पर एक लड़की ने स्याही पोती थी। शनिवार को अन्य आरोपितों सहित उसकी पेशी को लेकर कचहरी परिसर में भारी गहमा-गहमी थी।