बन गया ट्रेंड

धीरे-धीरे टूरिज्म एक ट्रेंड बनता जा रहा है। इसके साथ ही इस ट्रेंड में अब और भी बहुत कुछ नया जुड़ने वाला है। इसमें नया है जेल टूरिज्म। आपको भी सुनकर ताज्जुब होगा कि जिसका नाम सुनते ही लोग पहले तौबा करते थे, अब उसी जगह पर घूमने के लिए अब लोग खुद पैसे देने को तैयार हैं। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। देश के बाहर का उदाहरण देखें तो दक्षिण अफ्रीका घूम आइए। यहां का रॉबेन आइलैंड। ये वो जेल है जहां नेल्सन मंडेला कैद थे। बड़ी तादाद में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं और एक्सपीरियंस करते हैं कि कैसे नेल्सन मंडेला यहां रहे थे।

यहां जेल में रहने के पैसे देने पड़ेंगे

भारत में होने को है शुरुआत

वहीं अब भारत में भी जेल पर्यटन की शुरुआत होने को है। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से होगी। बताया गया है कि यहां 30 से ज्यादा जेल हैं, लेकिन टूरिज्म के लिए कुछ ही जेलों को खोला जाएगा। इनमें से पर्यटकों के नजरिए से उन जेलों को चुना जाएगा, जो उनके बीच ज्यादा चर्चित रहे हैं। अब उदाहरण के तौर पर यरवदा जेल को ले लीजिए। इस जेल के बारे में बताया गया है आजादी के दौरान यहां कई बड़े स्वतंत्रता सेनानी बंद हुए थे। जैसे महात्मा गांधी, नेहरू, बाल गंगाधर तिलक, वीर सवारकर। इस जेल में बंद होने वालों में एक बॉलीवुड सेलेब का नाम भी अब शामिल हो चुका है। वह हैं संजय दत्त।  

यहां जेल में रहने के पैसे देने पड़ेंगे

बहुत कुछ है इन जेलों में

सिर्फ यही नहीं इस जेल में स्वतंत्रता सेनानियों की वो चिट्ठियां भी आज तक मौजूद हैं, जिन्हें इन्होंने अपने कैद होने के दौरान अपने परिवारों को भेजा था। इस जेल की बनावट भी बहुत खास है। इसके आर्किटेक्चर ने इसको पेन-ऑप्टिकन डिजाइन में तैयार करवाया था। इसकी खासियत ये है कि जेल के बीचों-बीच खड़ा होने वाला इंसान यहां के किसी भी कोने से आपको नजर आएगा। वैसे जेल को विजिटर्स के लिए खोलने का एक बड़ा फायदा फिल्म मेकर्स को मिलने वाला है। अब वो अपनी फिल्म में दिखाने के लिए असली जेल के लुक को ऑब्जर्व कर सकते हैं।

यहां जेल में रहने के पैसे देने पड़ेंगे

अगला नंबर है इसका

इसके बाद दूसरा नंबर आता है अर्थर जेल का। ये वो जेल है जहां पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को कैद किया गया था। इस बारे में अपर मुख्य सचिव विजय सतबीर सिंह ने बताया है कि जेल पर्यटन पर बहुत जोर-शोर के साथ काम किया जा रहा है। इसके साथ ही एक डिस्कशन जेल म्यूजियम खोलने को लेकर भी चल रहा है। इस म्यूजियम में कैदियों की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा यहां कैदियों के हाथों बनाई गई चीजों को भी सजाया जाएगा।

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk