-जंगल सफारी का भी ले सकेंगे मजा, सुबह 8 बजे खुलेंगी बसें

BAGHA/PATNA: पटनाइट्स के खुशखबरी। अब पटना से बस में बैठेंगे और सीधे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में उतरेंगे। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का सैर कराने के लिए शनिवार से बिहार राज्य पर्यटन निगम की बसें हर दिन पटना से खुलेंगी। इसके लिए आपको महज 2800 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आने-जाने, एक रात और दो दिन ठहरने तथा जलपान-भोजन की सुविधा मिलेगी। पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य विहार से टिकट बु¨कग की सुविधा होगी।

सुबह 8 बजे खुलेंगी बस

पटना से सुबह 8 बजे गाडि़यां वाल्मीकिनगर के लिए खुलेंगी। पटना से टाइगर रिजर्व की दूरी लगभग 350 किमी है। हर शनिवार को अगले 3 महीने तक सैलानी इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकेंगे। वीटीआर में 80 से ज्यादा लोगों के बैम्बू कॉटेज, ट्री कॉटेज, वाल्मीकि विहार में ठहरने और उत्तम भोजन की व्यवस्था है। सैलानियों को जंगल सफारी से भ्रमण, गंडक नदी में नौकायन, हाथी शेड का भ्रमण, कौलेश्वर झूला से केनोपी चैक का आनंद, जंगल ट्रै¨कग एवं साइकि¨लग का आनंद, थारू-उरांव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

व‌र्ल्ड टूरिज्म के मैप में शामिल होगा वीटीआर

बिहार में पर्यटन उद्योग के चेहरे को नया रूप देने के लिए सरकार वीटीआर को पटना और राजगीर की तर्ज पर विकसित कर रही है। यहां के ईको टूरिज्म को व‌र्ल्ड टूरिज्म के मैप पर जल्द लाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। अगले वर्ष तक वीटीआर में एक लाख पर्यटक लाने का लक्ष्य है। वीटीआर के डायरेक्टर हेमकांत रॉय ने बताया कि यहां पर बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। यहां अनुकूल वातावरण है। सांभर, चीतल, बार्किंग डीयर (कोटरा) भी बहुतायत दिखेंगे।