जमशेदपुर में मात्र एक ही small size fire tender

सिटी में अगर कंपनी एरिया को छोड़ दिया जाए तो जितने भी प्राइवेट एरिया हैं वहा काफी डेंस्ड पॉपुलेशन हैैं। ऐसे में अगर इन एरिया में खुदा न खास्ता कभी आग लग जाए तो समझिए नुकसान तय है। फायर डिपार्टमेंट को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। डिपार्टमेंट के पास ऐसे छोटे व्हीकल्स भी नहीं है जिन्हें लेकर इन एरियाज के अंदर तक पहुंचा जा सके। इस प्रॉŽलम से निपटने के लिए स्टेट फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा हाल ही में 42 ब्रांड न्यू व्हीकल्स परचेज किये गए हैैं। जिनमें 14 स्माल साइज व्हीकल्स शामिल हैैं।

केवल एक स्माल फायर टेंडर
सिटी में दो फायर स्टेशन हैं, गोलमुरी और मानगो। दोनों ही फायर स्टेशंस को मिलाकर केवल 1 स्माल साइज फायर टेंडर है। जबकि सिटी में तीन बड़ी मार्केट्स हैं। तीनों ही काफी डेंस्ड हैं। जिनमें होने वाले फायर इंसीडेंट्स को कवर करने के लिए स्माल साइज फायर टेंडर्स की सख्त जरूरत है। पिछले कई सालों से स्माल साइज फायर टेंडर्स की आस संजाये इन दोनों फायर स्टेशंस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें कुछ नए फायर टेंडर्स जरूर मिलेंगे।

तो dense market areas भी होंगे कवर
अगर सिटी के फायर स्टेशंस में स्माल साइज फायर ब्रिगेड की व्हीकल्स अवेलेवल कराई जाती है तो डेंस्ड पॉपुलेटेड एरिया में आग को बुझाने में आसानी होगी। स्टेट फायर सेफ्टी ऑफिसर महानंद सिंह ने बताया कि हाल ही परचेज किये गए 42 व्हीकल्स में से 14 स्माल साइज व्हीकल्स हैं। सभी व्हीकल्स को मोडिफिकेशन और इक्विप्ड करने लिए उड़ीसा भेजा जा रहा है। जिसके बाद इन्हें स्टेट के सभी फायर स्टेशंस में जरूरत के अकॉर्डिंग डिस्ट्रिŽयूट किया जाएगा।

Fire tender की है सख्त जरूरत
गोलमुरी फायर स्टेशन के फायर सेफ्टी ऑफिसर राज कुमार ने बताया कि हमारे फायर स्टेशन में कुल 7 फायर टेंडर्स है जिनमें से मात्र एक स्माल साइज फायर टेंडर हैं। ऐसे में हमें और भी स्माल साइज फायर टेंडर्स की आवश्यकता है। वहीं मानगो फायर स्टेशन के फायर सेफ्टी ऑफिसर एनपी सिंह ने बताया कि मानगो फायर स्टेशन के पास कुल 3 फायर टेंडर्स हैं जिनमें स्माल साइज फायर टेंडर नहीं है। जिसके कारण आग बुझाने में समस्या होती है।

Report by : rajnish.tiwari@inext.co.in