जिस वार्ड में अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हैं वे वहां से हटेंगे

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी तैनात सफाई कर्मचारियों की मांगी सूची

Meerut। सभी वार्डो में अब समान सफाई कर्मी तैनात होंगे। किसी वार्ड में ज्यादा और किसी वार्ड में कम सफाई कर्मचारी का फार्मूला अब नहीं चलेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने इसके लिए सभी सफाई निरीक्षकों को वार्डो में तैनात सफाई कर्मियों की सूची व संख्या मांगी है। जिससे सभी वार्डो में सामान संख्या का फार्मूला लागू किया जा सके।

वार्ड बढे़ पर कर्मचारी नहीं

दरअसल, इस बार नगर निगम ने दस वार्ड बढ़े हैं। जबकि सफाई कर्मचारी उतने ही हैं। इसींिलए नगर निगम ने सामान सफाई कर्मचारी का फार्मूला लागू करने की योजना बनाई है। नगर निगम में 2215 आउट सोर्सिग सफाई कर्मचारी हैं। जबकि 1010 नियमित सफाई कर्मचारी हैं।

कई बार उठ चुकी है मांग

सामान सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई बार पार्षद मांग कर चुके हैं.बावजूद इसके यह नियम लागू नहीं हो सका था। इसको लेकर अनेक बार बार्ड बैठक में हंगामा भी हुआ। सफाई कर्मचारियों में गलियों में नहीं पहुंचते हैं।

लेकिन अभी कौन सा सफाई कर देते हैं

शहर में गंदगी की प्रमुख समस्या है। हालत यह है कि जो सफाईकर्मचारी तैनात हैं वे भी सही ढंग से सफाई नहीं करते हैं। जिससे गलियों में गंदगी का अंबार रहता है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। वार्ड की स्थिति की जायजा हमारी टीम ने लिया तो सफाई के दावे बेमानी नजर आए।

गलियों में सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है। केवल मुख्य सड़कों पर से कूड़ा उठाकर चले जाते हैं। यदि गलियों में सफाई करने के लिए बोले तो पैसे मांगते हैं। कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है।

नीरज पांडे

नगर निगम के कर्मचारी वार्ड में आते तो रोज हैं। लेकिन सफाई ठीक से नहीं करते हैं। केवल सड़कों से कूड़ा उठाकर चले जाते हैं। गलियों की सफाई का नंबर तो साल में एक या दो बार ही आता है।

शाहिद परवेज

नगर निगम से सफाई की अपेक्षा करना जैसे भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है। यदि निगम के कर्मचारी ठीक से सफाई करे तो शहर में गंदगी ही न दिखाई दे। हर तरफ गंदगी का अंबार रहता है, लेकिन सफाई कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है।

अमित कुमार

शहर की सफाई व्यवस्था वाकई बदहाल है। हालत तो यह है कि प्राइवेट सफाई कर्मचारी आते है उन्हें पैसे देकर सफाई कराते हैं। निगम के कर्मचारी तो आते ही नहीं है। साल में कभी कभी सफाई होती है। उसमें भी कूड़ा वहीं छोड़कर चले जाते हैं।

विनीत कुमार

सफाई कर्मचारियों को सड़क ही नहीं सभी जगह की सफाई करने के निर्देश हैं। यदि कोई गलियों में सफाई नहीं करते है तो शिकायत करें। उसको निस्तारण जरूर किया जाएगा। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डॉ। कुंवर सेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम