- सात शहरों के लिए खरीदी जानी हैं 250 नई बसें

- इनमें से लखनऊ को मिलेंगी 40 सिटी बसें

LUCKNOW: सिटी बसों में अब लोगों को लटक कर सफर नहीं करना होगा। न ही सिटी बसों के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। सिटी बस बेड़े में जल्द ही नई बसें शामिल की जाएंगी। नगर विकास निदेशालय ने अरबन ट्रांसपोर्ट सिस्टम के तहत नई बसों की योजना को मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को खासी राहत तो मिलेगी ही, साथ ही कई नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा।

हर रूट पर बढ़ जाएगी बसों की संख्या

सिटी बस प्रबंधन इस समय राजधानी की सड़कों पर 80 रूटों पर 2 40 बसों का संचालन कर रहा है। गोमती नगर डिपो और दुबग्गा डिपो में इन बसों को रखे जाने की व्यवस्था है। इन दोनों ही डिपो में बसों का मेंटीनेंस किया जाता है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन बसों को लाया जा रहा है। नई बसों के आने से इनका संचालन उन इलाकों में भी किया जा सकेगा, जहां अब तक बसें संचालित नहीं की जा रही हैं। गोमती नगर, राजाजीपुरम, आशियाना, रुचि खंड जैसे इलाकों में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अब तक जहां एक समय एक रूट पर अंधिकतम चार से पांच बसें चलती है, इन बसों के आने से इनकी संख्या सात तक पहुंच जाएगी।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बसें आने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। हमारी कोशिश होगी कि जिन रूटों पर अब तक सिटी बसों का संचालन नहीं हो रहा है, उन रूटों पर भी सेवा शुरू की जा सके।

- ए। रहमान

एमडी, सिटी बस प्रबंधन

62000 प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या सिटी बसों में

1500 से 2000 प्रति माह में एमएसटी बनने की औसत संख्या