-कारी कार्यालयों के गेट पर गांधी के विचार से होगा स्वागत

PATNA: अपराध की आग में तपती बिहार की धरती और करप्शन में पिस रही जनता को गांधी के विचारों से राहत दिया जाएगा। आम से लेकर खास तक सभी को गांधी के सत्य अहिंसा वाले विचारों का पाठ पढ़ाया जाएगा। सरकार ने हर तरह की सख्ती को आजमा कर देख लिया है और अब गांधी के विचारों के सहारे पहल की जा रही है। अफसरों का कहना है कि ऐसी पहल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में हर किसी को गांधी के विचारों से प्रभावित करने की प्लानिंग कर ली है।

सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने प्रदेश के सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव से लेकर सचिव तक को आदेश जारी किया है। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, प्रदेश के सभी प्रमंडलीय आयुक्त सहित सभी डीएम को आदेश जारी कर गांधी के विचारों को फैलाने को कहा है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी आदेश दिया है कि महात्मा गांधी के विचारों को राज्य सरकार के सभी विभाग और कार्यालयों के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित किया जाए। ऐसे जगह लगाया जाए जहां लोगों की नजर पड़े और हर कोई इसे देखे। अधिक स्थानों पर गांधी के विचारों को प्रसारित करने को लेकर कई प्लान किया जा रहा है।

मनोदशा बदलने की प्रेरणा

पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महात्मा गांधी सत्य के सिपाही और अहिंसा के पुजारी रहे हैं। उनके हर स्लोगन आज भी लोगों को सत्य और अहिंसा की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। जेल में हर दीवार पर गांधी के स्लोगन होते हैं और ऐसे विचारों को कैदियों के नजर में लाकर उन्हें अहिंसा से दूर करने का प्रयास किया जाता है।

सुशासन के लिए बड़ा प्रयास

अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने भी पत्र में कहा है कि राज्य के समावेशी विकास व सुशासन को लेकर महात्मा गांधी के सुविचार आज भी प्रासंगिक हैं। राज्य के लोगों एवं सरकारी सेवकों के लिए कुछ विचारों को पत्र के साथ अंकित किया है जिसे सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में लगाना है। विचारों को सुदंर और आकर्षक लिखा जाना चाहिए।