क्कन्ञ्जहृन्: पटना में मौसम गर्म बना हुआ है। हवा की मंद गति से अधिकतम तापमान भी ज्यादा अनुभव हो रहा है। इस कारण मानसून में पसीने की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार संडे के बाद छिटपुट बारिश हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम पारा 38 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंडियन मेट्रोलॉजिकल सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉ प्रधान पार्थ सारथी बताते हैं कि अभी दो हफ्ते तक गर्मी सताते रहेगी।

50 प्रतिशत तक घट सकती है बारिश

डॉ प्रधान पार्थ सारथी का अनुमान है कि इस बार पूरे बिहार में सामान्य से 50 प्रतिशत बारिश कम होगी। इस कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। देशभर के औसत से यह बहुत कम है। अन्य एक्सपर्ट का मानना है कि गर्मी से राहत नहीं होगी। यदि बारिश होती भी है तो बहुत ही छिटपुट तरीके से बारिश होगी।

सोमवार तक तापमान में होगी मामूली गिरावट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पता चलता है कि अभी रविवार तक मौसम में कोई परिवर्तन नहीं है। लेकिन इसके बाद सोमवार से इसमें बदलाव हो सकता है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसके उपरांत हल्की बारिश के बाद यह सुधार बना रह सकता है।