- लड़की ने पति पर दहेज मांगने और धर्म परिवर्तन करने का दर्ज कराया मुकदमा

BAREILLY: खिलाड़ी तारा का लव जेहाद का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि यहां भी ऐसा एक मामला सामने आया है। लड़की ने अपने प्रेमी पति व उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज मांगने, धर्म परिवर्तन कराने और अंग प्रदर्शन कराने पर जोर देना और जान से मारने के प्रयास करने की एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पिछले छह महीने से विवाद चल रहा है।

स्टडी के दौरान मुलाकात

कैंट की रहने वाली काजल ने आरए बाजार, तोपखाना कैंट निवासी रियाज अहमद से 7 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक दोनों में सब कुछ अच्छा चलता रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में झगड़ा होने लगा। रियाज, काजल से दहेज की भी डिमांड करने लगा और उसके साथ मारपीट भी करने लगा। रियाज पर शराब भी पीने का मामला है। लड़की ने पहले भी थाना में शिकायत की थी।

जान से मारने का भी िकया प्रयास

फ्राइडे को कैंट पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रियाज व उसकी फैमिली के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। काजल का आरोप है कि रियाज व उसकी परिवार वालों ने उससे एक लाख रुपये नकद और घरेलू सामान की डिमांड की। यही नहीं उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। जब उसने दहेज देने और धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया तो उसके साथ मारपीट भी की। उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया।

लड़की ने लव मैरिज की थी। लड़की ने दहेज मांगने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

देवराज राठी, एसएचओ कैंट